महज 80 हजार डाउनपेमेंट कर घर ले जाएं Maruti Alto K10- EMI बच्चे की स्कूल फीस से भी कम..

Maruti ने Alto K10 को लांच किया है, पुराने मॉडल की तुलना में अब यह और भी ज्यादा आकर्षक और बड़ा है। बता दें कि इस नई Alto K10 की लंबाई 3530 मिली मीटर, चौड़ाई 1490 मिली मीटर, ऊंचाई 1520 मिली मीटर है तथा इसका व्हीलबेस 2380 मिली मीटर है।

इस नई अल्टो K10 न्यू जेन K-series 1.0L ड्यूल जेट, VVT इंजन दिया गया है। बता दें कि यह कार सेफ्टी फीचर्स से लैस है। इसमें आपको एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन तथा रिवर्स पार्किंग सेंसर भी मिलता है। इस कार की शुरुआती कीमत 3.99 लाख रुपए एक्स शोरूम है। यदि आप भी इस कार को खरीदना चाह रहे हैं और आपका बजट कम है तो हम आपको इसके बेस और टॉप वैरियंट के EMI का गणित समझाते हैं।

दरअसल Maruti Alto K10 को 6 वेरिएंट में लॉन्च किया गया है तथा इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 5.84 लाख रुपए एक्स शोरूम है तो आइए अब हम आपको बताते हैं कि यदि आप इसे 20% डाउन पेमेंट के साथ लेना चाहते हैं तो आपकी emi तथा लोन पर कितना ब्याज देना होगा।

ऑटो लोन पर 7.35% से 8.05% तक ब्याज दर

SBI यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑटो लोन पर 7.35 से 8.05% तक ब्याज लेती है बता दें कि यह ब्याज दर 60 महीने यानी 5 साल से 84 महीने 7 साल तक के लिए है। कार खरीदने के लिए आपको 20% डाउन पेमेंट करके बचे हुए 80% अमाउंट को आप लोन ले सकते हैं। जिसके बाद आपको ईएमआई द्वारा उस लोन को चुकाना होगा। आइए अब हम आपको अल्टो K10 के बेस वैरीअंट और टॉप वेरिएंट की EMI के बारे में विस्तार से बताते हैं।

मारुति अल्टो K10 के बेस वैरीअंट की कितनी रहेगी EMI

मारुति अल्टो K10 का बेस वैरीअंट जो कि Maruti Alto K10 STD (O) है। इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹3,99,000 रुपए है वहीं 20% डाउन पेमेंट करने के लिए आपको 79,800 रुपए जमा करवाने होंगे। जिसके बाद आप ₹3,19,200 का 8% की ब्याज दर से 7 साल के लिए लोन ले सकते हैं। इस पर आप को प्रतिमाह ₹4975 ईएमआई के रूप में जमा करने होंगे। वही इस पर आपको कुल ₹98710 का ब्याज देना होगा यानी कि आपको ब्याज सहित कुल ₹417910 चुकाने हैं।

मारुति K10 के टॉप वेरिएंट की मंथली EMI

 मारुति अल्टो K10 के टॉप वेरिएंट की बात की जाए तो Maruti Alto K10 के VXI CNG की कीमत 5,96,000 रुपए एक्स शोरूम है। वहीं इसका 20% डाउन पेमेंट करने के लिए आपको ₹119200 जमा कराने होंगे जिसके बाद आप 7 साल के लिए ₹476800 रुपए  8% की ब्याज दर से लोन ले सकते हैं। वही मंथली EMI के रूप में आपको ₹7432 जमा करने होंगे। इस हिसाब से आपको कुल 147447 रुपए ब्याज सहित कुल 624247 रुपए जमा करने होंगे।