अपने कार में लगाएं ये डिवाइस, कभी नहीं होंगे हादसे के शिकार, आज ही जानें – खासियत..

न्यूज़ डेस्क : सड़क दुर्घटना होने की मुख्य कारणों में से एक चालक को गाड़ी चलाते समय नींद आना है। इस वजह कई सड़क हादसे सुनने को मिलती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नागपुर के गौरव ने इससे बचने का उपाय निकाल लिया है। दरअसल गौरव ने एक डिवाइस बनाई है।

यह डिवाइस गाड़ी चालक को नींद आते ही सतर्क कर देगी। इतना ही नहीं जब तक नींद खुल नहीं जाती तब डिवाइस में लगा अलार्म बजता रहेगा। इस डिवाइस के जरिए सड़क हादसों में गिरावट देखी जा सकती है। नागपुर परिवहन विभाग इस उपकरण को वाहनों में लगाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि शुरुआत में इसे वहां कुछ वाहनों में चेक किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लग्जरी गाड़ियों में ही होती थी यह डिवाइज : मालूम हो कि लग्जरी कारों में तो कई ऐसी उपकरण लगे होते होते हैं। जिससे से गाड़ियों को हादसा से बचाया जा सकें। लेकिन सामान्य गाड़ियों में कोई ऐसी नहीं होती जो नींद आने पर सचेत करें। परंतु गौरव सावलखे के द्वारा बनाई गई यह डिवाइस सामान्य वाहनों को दुर्घटनाओं से बचाएगी। गौरव सावलाखे ने बताया कि यह डिवाइस आम आदमी के बजट में होगी। क्योंकि अब तक यह डिवाइस महंगी गाड़ियों में ही दिखाई देती थी।

कैसे काम करेगी यह डिवाइज : इस डिवाइस को गाड़ी चलाते समय कान के पीछे लगा लेना होगा। यह एक सेंसर है जो कि 3.6 वोल्ट बैटरी से युक्त है। इस उपकरण में ऑन-ऑफ का स्विच दिया गया है। जब चालक का सिर स्टीयरिंग व्हील की ओर 30 डिग्री झुका होता है, तो अलार्म डिवाइस कंपन करना शुरू कर देता है और जब आप सो रहे होते हैं तो आपको अलर्ट करता है। गौरव कहते हैं कि एक बार नींद के कारण उनकी कार से उनका एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसके बाद उन्हें ड्राइविंग करते समय सो जाने पर उन्हें सचेत करने के लिए एक उपकरण डिजाइन करने का ख्याल आया।