Pooja Bhatt और उनके पापा Mahesh Bhatt नहीं हैं 12वीं पास, Big Boss OTT-2 में खुली पोल….

Pooja Bhatt : महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) इन दिनों रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 (Big Boss OTT-2) में धूम मचा रही है। पूजा ने कई हिट फिल्में दी है। अब एक बार फिर अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में है।

दरअसल, पूजा भट्ट ने बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में कई बड़े खुलासे किए है। इन खुलासों में पूजा, आल्या भट्ट और महेश भट्ट के पढ़ाई लिखाई तक शामिल है। आइए आज जानते हैं कि पूजा भट्ट ने अपने परिवार की पढ़ाई लिखाई को लेकर क्या कुछ कहा है।

आलिया भट्ट और पूजा भट्ट की पढ़ाई लिखाई

महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट के बारे में सब जानते हैं कि वे ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं है। हालांकि आलिया भट्ट आज अपने जीवन में कामयाबी के शीर्ष पर है। वहीं इनकी पढ़ाई की बात करें तो आलिया ने 12वीं पास नहीं की है।

इसके साथ ही आलिया की बहन पूजा भट्ट ने बिग बॉस में खुलासा करते हुए कहा कि उनके पिता महेश भट्ट ने पूजा का स्कूल छुड़वा दिया था। वहीं इसपर पूजा कहती हैं कि डिग्री और एजुकेशन का आपस में कोई संबध नहीं है। कोई डिग्री किसी के ज्ञान बयां नहीं कर सकता है।

महेश भट्ट की पढ़ाई लिखाई

वहीं अब महेश भट्ट की एजुकेशन की बात करें तो वे भी स्कूल ड्रॉपआउट हैं। लेकिन महेश भट्ट बॉलीवुड में आज एक जाने माने हस्ती है। पूजा कहती हैं कि यह साबित करता है कि डिग्री और एजुकेशन का आपस में कोई रिश्ता नहीं है।

महेश ने कम पढ़ाई लिखाई के बाद भी अपने जीवन में सफलता पाया है। महेश भट्ट की बेटी आलिया आज बॉलीवुड में अच्छा खासा नाम कमा चुकी है। आलिया ने 19 साल की उम्र में बॉलीवुड में एंट्री मार ली थी।