Ola पेश किया सस्ता Electric Scooter, महज ₹499 में करें बुकिंग, जानें – फीचर्स और माइलेज..

डेस्क : भारतीय बाजारों में Ola Electric ने एक बार फिर अपने Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया है। जिसकी शुरुआती कीमत 99,999 रुपये है। आपको बता दें कि कंपनी ने पिछले साल 21 अगस्त को इसी कीमत पर Ola S1 को भी लॉन्च किया था। लेकन बाद में कंपनी ने इसकी बिक्री को बंद कर दिया है ऐसे में Ola S1 की यह दूसरी बार एंट्री है।

आपको बता दें कि यह इंट्रोडक्ट्री कीमत है। Ola S1 कंपनी का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से एक है, जो कीमत के मामले में Ola S1 Pro से नीचे है। इसमें पावर के लिए 3 kWh की बैटरी दी मौजुद है। इसमें सिंगल चार्ज पर ARAI स्टैंडर्ड 141 किलोमीटर का रेंज आपको मिलता है।

OLA इलेक्ट्रिक की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार इसके बेसिक मोड में 128 किलोमीटर का रेंज मिलेगा इसके साथ ही Normal मोड में 101 किलोमीटर और Sports मोड में 90 किलोमीटर का रेंज मिलेगा इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 95 kmph की टॉप स्पीड मिलेती है। यह अपने सेगमेंट में आने वाले सबसे तेज इलेक्ट्रिक स्कूटरों है.

Ola S1 को बिल्कुल उसी प्लेटफॉर्म पर बनाई गयी है, जिस पर Ola S1 Pro काम करता है। साथ ही इसमें MoveOS दिया गया है। इसमें म्यूजिक प्लेबैक, नेविगेशन, कंपेनियन एप का एक्सेस और रिवर्स मोड उपलब्ध है। ये सभी फीचर्स Ola S1 Pro पर भी मिलते हैं। MoveOS 3 के कारण इसमें मूड्स, डिजिटल की शेयरिंग, प्रॉक्सिमिटी अनलॉक, इंप्रूफ्ड रीजिन, स्कूटरे ई डॉक्यूमेंट्स जैसे कई फीचर्स मिलेगें। Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय बाजारों में 5 कलर ऑप्शन्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है। जिनमें कोरल ग्लैम, जेट ब्लैक, पॉर्सिलेन व्हाइट, लिक्विड सिल्वर और नियो मिंट मिलते हैं।