MG ने लॉन्च की Electric Car! सिंगल चार्ज में चलेगी 230Km रेंज, कीमत महज इतनी है….

MG Comet EV : इस समय देश में कई सारी कंपनियां है जो इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने पर जोर दे रही हैं और यह इनमें काफी सारे ऐसे फीचर्स भी दे रही हैं जो लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। आपको बता दे कि इस समय पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने के कारण देश की जनता इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रही है। कई सारी इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनियां अपनी गाड़ियों में ज्यादा रेंज और पावरफुल बैटरी देती है। इसके अलावा कीमत को लेकर भी कॉम्पिटिशन देखने को मिलता है।

आपको बता दें कि आज MG Comet यानी मोरिस गैराजेज अपना शताब्दी वर्ष सेलिब्रेट कर रही है। ऐसे में कंपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार की कीमतों को अपडेट किया है। कंपनी की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार अब MG Comet EV की कीमत 1 लाख रुपये तक घटा दी गई है। जिसके बाद इस इलेक्ट्रिक व्हीकल क्यो कीमत 6.99 लाख रुपए हो चुकी है। इसलिए अब आप काफी कम कीमत का फायदा लेते हुए इसे खरीद सकते है।

आपको बता दें, कंपनी ने इसे पिछले साल 7.98 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। इसके अलावा कंपनी की तरफ से इसके अन्य मॉडलो की कीमत के बारे में भी अपडेट किया है।

MG Comet EV में आपको 55 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स, फ्लोटिंग ट्विन डिस्प्ले, वायरलेस एंड्राइड, 100 से ज्यादा वॉइस कमांड और डिजिटल KEY जैसे फीचर्स मिलते है। इसमें आपको 10.25 इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कार प्ले को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही स्टीयरिंग व्हील पर कंट्रोल बटन दिए गए है, जिसका डिज़ाइन iPad से प्रेरित है।

MG Comet EV में आपको 17.3 kWh की बैटरी दी गई है और इसका इलेक्ट्रिक मोटर 41 bhp की पावर और 110 Nm पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। ये कार सिंगल चार्ज में आपको 230 किमी की रेंज देगी।

इसकी बैटरी को चार्ज करने के लिए आपको 3.3 kW का चार्जर दिया गया है। इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में लगभग 7 घंटे लग जाते हैं और 5 घंटे में इसकी बैटरी 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। इसमें आपको ड्यूल एयरबैग, EBD के साथ ABS, सीट बेल्ट रिमाइंडर, रिवर्स पार्किंग कैमरा, स्पीड अलर्ट सिस्टम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स भी इसमें मिलते है।

कंपनी ने यह दावा भी किया है कि इस 1 महीने तक चार्ज करने के लिए आपको केवल 519 रुपए ही खर्च करने होंगे। यह कीमत 1000 किमी के रन को ध्यान में रखकर कैलकुलेट की गई है।