Maruti ला रही नई शानदार कार, 1000cc का होगा दमदार इंजन, अब छोटी SUV की हो जाएगी छुट्टी..

न्यूज डेस्क : कार लवर्स के लिए अच्छी खबर है। मारुति बलेनो अपनी एक प्रीमियम क्लास की हैचबैक कार पेश की है। इस कार को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इसका नाम Maruti Baleno Cross है। एक वेबसाइट के मुताबिक इस कार को सबसे पहले दिल्ली में आयोजित ऑटो एक्सपो 2023 के में लॉन्च की जा सकती है। यह एक प्रीमियम कार के रूप में पेश किया जाएगा। मारुति बलेनो अपने लोकप्रियता के चलते मार्केट में धूम मचाई है। इसी बीच इस प्रीमियम बलेनो क्रॉस अपने SUV अवतार में लोगों को लुभाने में सफल हो सकती है।

5 सीटर होगी Baleno Cross कार : मारुति बलेनो क्रॉस 5 सीटर होगी। इस कार को ऑटो एक्सपो के दौरान लॉन्च किया जाएगा। यह ऑटो एक्सपो 2023 के जनवरी महीने में आयोजित किया जाएगा। देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इस कार को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही है। इसे एक प्रीमियम हैचबैक के रूप में लोगों के सामने प्रस्तुत किजाएगी। यह एक बड़ी एसयूवी कार के रूप में लोगों को मिलेगी। इस कार में एक साथ ड्राइवर को लेकर छह लोग सफर कर सकेंगे।

Maruti Baleno Cross

मारुति की यह बलेनो क्रॉस एसयूवी कार में शानदार लुक देखने को मिलने वाली है। इसमें शार्प लुकिंग, एलईडी हेडलाइट और एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स भी शामिल है। मालूम हो कि बलेनो को नेक्सा शोरूम के माध्यम से बिक्री किया जाता है। इसकी डिजाइन की बात करें तो इस तरह की कार मारुति ग्रैंड विटारा में देखने को मिल चुका है। हम इसे बेचने कि स्थान की बात कर रहे थे तो अभी इस पर कोई आधिकारिक सूचना नहीं दिया गया है।