Mahindra लॉन्च की अपडेटेड XUV400 Electric SUV, अब Nexon EV से होगा कड़ा मुकाबला!

Mahindra : देश की ऑटो निर्माता कंपनी महिंद्रा ने अब अपनी इकलौती EV SUV को नए साल में नए अंदाज में पेश किया है। महिंद्रा कंपनी द्वारा ऑल न्यू XUV400 प्रो रेंज में पेश की गई है जिसकी एक्स शोरूम प्राइस 15.49 लाख रुपये से शुरू होती है।

नए साल की शुरुआत में ही कंपनी ने XUV400 प्रो रेंज को ईसी प्रो और ईएल प्रो को अलग-अलग बैटरी पैक और चार्जर के साथ पेश किया है। नई Mahindra XUV400 बाजार में मौजूद अपने सेगमेंट की टॉप सेलिंग Tata Nexon EV और MG ZS EV जैसी इलेक्ट्रिक SUV से मुकाबला करेगी। आइये आपको इसके सभी वेरिएन्ट और कीमत व खासियत के बारे में बताते है।

बैटरी पैक और चार्जर टाइप

  • XUV400 EC Pro में बैटरी साइज 34.5kWh और चार्जर टाइप 3.3 kW एसी चार्जर है।
  • XUV400 EL Pro में बैटरी साइज 34.5kWh और चार्जर टाइप 7.2 kW एसी चार्जर है।
  • XUV400 EL Pro में बैटरी साइज 39.4kWh और चार्जर टाइप 7.2 kWh एसी चार्जर है।

क्या है इसकी खासियत

महिंद्रा की ऑल न्यू XUV400 प्रो रेंज में आपको बिल्कुल नया डुएल टोन इंटीरियर मिलता है और इसके साथ ही मॉडर्न डिजाइन वाला डैशबोर्ड दिया गया है। इसमें आपको 10.25 इंच के नए टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ ही 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर भी देखने को मिलेगा। नई XUV400 में Adrenox कनेक्टड कार सिस्टम, ड्यूल जोन ऑटोमेटिक टेम्प्रेचर कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, 50 से ज्यादा फीचर्स, रियर USB पोर्ट,रियर एसी वेंट्स जैसे फीचर्स दिए गए है।

महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक SUV की बुकिंग 12 जनवरी से शुरू हो चुकी है और 1 फरवरी से इसकी डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी। आप भी चाहे तो ₹21000 डाउन पेमेंट देकर इसकी बुकिंग करवा सकते हैं। अब महिंद्रा कंपनी इस साल कम से कम दो नई इलेक्ट्रिक SUV पेश करने वाली है।