Activa से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ ये Scooter, 125cc का है इंजन, जानें – फीचर्स….

Hero Destini 125 : हीरो मोटोकॉर्प के स्कूटर देश में काफी पसंद किए जाते हैं। इसी बीच कंपनी ने अपना एक नया स्कूटर लॉन्च कर दिया है। यह डेस्टिनी 125 का प्राइम वेरिएंट है। यह 125cc स्कूटर में सबसे कम कीमत पर लोगों को उपलब्ध होगी। इसे कंपनी अपने पुराने स्टैंडर्ड मॉडल पर तैयार किया गया है। इसे ग्राहक एक्स शोरूम 71,499 रूपये में घर ला सकते हैं।

हीरो डेस्टिनी 125 प्राइम के फीचर्स

हीरो डेस्टिनी 125 प्राइम (Hero Destini 125 Prime) की बात करें तो इसका डिजाइन एक्सटेक वेरिएंट से काफी सिंपल है। कंपनी ने इसमें हैलोजन हेडलाइट, बॉडी कलर्ड रियर व्यू मिरर, सिंगल-पीस ग्रैब रेल और सिंगल-टोन सीट दी है। प्राइम ट्रिम में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और फ्रंट मोबाइल चार्जिंग पोर्ट का भी अभाव है। हालाँकि, इसमें एक अंडर सीट चार्जिंग पोर्ट, एक अंडर सीट लैंप जैसे कई फीचर्स मिलता है।

Xtec के अलॉय व्हील की तुलना में हीरो डेस्टिनी 125 प्राइम में स्टील व्हील मिलते हैं। इस स्कूटर में 10 इंच के स्टील रिम्स दिए गए हैं। स्कूटर के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों पर कॉम्बी ब्रेक फीचर के साथ ड्रम ब्रेक सेटअप दिया गया है।

इंजन और पावर

स्कूटर में 124.6cc, एयर-कूल्ड इंजन है जो 9 Bhp की अधिकतम पावर और 10.36 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। स्कूटर का इंजन CVT गियरबॉक्स से जुड़ा है। इसके अलावा इसका वजन 115 किलोग्राम है और इसकी फ्यूल टैंक क्षमता 5 लीटर है। नया हीरो डेस्टिनी 125 प्राइम दो रंग विकल्पों में उपलब्ध है जिसमें पर्ल सिल्वर व्हाइट और नेक्सस ब्लू नोबेल रेड शामिल हैं।