Mahindra Scorpio से लेकर Creta तक…ये हैं देश की Best-Selling SUVs, देखें- कीमत और फीचर्स…..

Best Selling SUV : हमारे देश भारत में अधिकतर लोगों को हैचबैक और सेडान के बजाय SUV गाड़ियां ज्यादा पसंद आती है। पहली बार दस साल पहले जब भारत में Ford कंपनी ने अपनी Ecosport को लॉन्च किया था, उसके बाद से ही SUV लोकप्रिय होने लगी थी। ये अपने समय की सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV थी। लेकिन साल 2015 में Hyundai Creta ने लॉन्च होने के साथ ही मिड साइज SUV को लोकप्रिय बना दिया।

SUV को कई कैटेगरी में बांटा गया है, जैसे ऑफ-रोड, फुल-साइज, कॉम्पैक्ट और माइक्रो एसयूवी में पेश किया गया है। लेकिन आज हम आपको देश की सबसे पॉपुलर SUV’s के बारे में बताने जा रहे है, जो 20 लाख रुपये से कम कीमत में आपको मिल जायेगा। आइये जानते है इनके फीचर्स और कीमत….

Hyundai Creta

भारत की सबसे पॉपुलर मिड साइज SUV Hyundai Creta की कीमत 11 लाख से शुरू होकर 20.15 लाख रुपये तक जाती है। भारत में Creta तीन पावरट्रेन के साथ आती है। जिसमें पहला 1.5-लीटर NA पेट्रोल इंजन, दूसरा 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और तीसरा 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलता है। ये तीनो इंजन क्रमशः 115 bhp, 160 bhp और 116 bhp का पावर आउटपुट पैदा कर सकते हैं।

Mahindra Bolero Neo

Bolero Neo पहले से मौजूद Mahindra Bolero का नया मॉडल है। इसकी कीमत भारत में 9.90 लाख से लेकर 12.15 लाख रुपये तक है। Mahindra Bolero Neo में आपको सिंगल 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलता है जो 100 bhp की पावर और 260 Nm पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

Mahindra Scorpio Classic

देश की वाहन निर्माता कंपनी Mahindra के Scorpio Classic Model की कीमत 13.59 लाख रुपये से शुरू होकर 17.35 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक जाती है। इसमें आपको 2.2 लीटर का डीजल इंजन मिलता है जो 132 bhp की पावर और 300 Nm पीक टॉर्क जनरेट करने में मदद करता है।

Maruti Suzuki Brezza

इस लिस्ट में आखिरी SUV Maruti Suzuki Brezza का नाम आता है। इस पॉपुलर मिड साइज SUV की कीमत 8.34 लाख रुपये से शुरू होकर 14.14 लाख रुपये रखा जाती है। इसमें आपको 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो 103 bhp की पावर और 137 Nm पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।