आ गई Honda की नई दमदार कार, मिलेगी 30Km की दमदार माइलेज, लुक्स और फीचर्स दोनों कमाल..

न्यूज़ डेस्क : कार बनाने वाली जापानी कंपनी होंडा 14 अप्रैल 2022 को भारत इंडियन मार्केट में Honda City e:HEV hybrid सोडान को उतार रही है। इसके साथ नए हाइब्रिड मॉडल को मई 2022 में लॉन्च किए जाने की उमीद जताई जा रही है।

आधिकारिक अनावरण से पूर्व कंपनी ने आगामी सिटी जेडएक्स हाइब्रिड (City ZX hybrid) की एक नई टीज़र छवि साझा की है। Honda City के मिड-साइज़ सेडान को भारत में इसकी 5वीं पीढ़ी में अपडेट किया गया है। दूसरी ओर, होंडा सिटी जापानी ऑटोमेकर के लिए सबसे अधिक बिकने वाले मॉडल है। बतादें कि होंडा की हाइब्रिड वेरिएंट मॉडल पहले ही कई सारे एशियाई बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

डीलरशिप लेवल पर बुकिंग शुरू 8 : Honda City Hybrid को 14 अप्रैल, 2022 को भारतीय बाजार में पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालाँकि, इसके ऑफिशियली अनावरण से पहले, चुनिंदा डीलरों ने सेडान के लिए प्री-ऑर्डर बुक करना भी चालू कर दिया है। वहीं इस कार की कीमतों के एलान मई माह में किया जाना है। इसकी कीमत की बात करें तो 18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होने उम्मीद जताई जा रही है।

इस नई हाइब्रिड सेडान इतनी देती है माइलेज : यह कार 27kmpl से ज्यादा माइलेज देगी ऐसी संभावना है। दावे के यह है कि थाईलैंड में पहले ही बिक चुकी Honda City Hybrid सेडान का माइलेज 27.8kmpl है। इसके अलावा मलेशिया में बिकने वाली इस गाड़ी का माइलेज 27.7kmpl का दावा किया गया है। ये एनईडीसी (न्यू यूरोपियन ड्राइविंग साइकिल) प्रमाणित आंकड़े हैं। हालांकि अगर वास्तविक माइलेज की बात करें तो इसका माइलेज 20kmpl के आसपास होगा।