Honda ने चुपके से लॉन्च की नई इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज पर चलेगी 80Km, युवाओं की बनी पहली पसंद…

Honda EM1 : इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी को देखते हुए कंपनियां नए स्कूटर भी लॉन्च कर रही हैं। इसी कड़ी में होंडा (Honda) ने एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। इसका नाम Honda EM1 है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को Mop कहा है। इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 45 kmph है। इस स्कूटर की बैटरी को आसानी से निकाला जा सकता है। इसमें कई ऐसे फीचर्स हैं जो आपको दूसरे स्कूटर्स में नहीं मिलेंगे। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

होंडा इलेक्ट्रिक EM1 ई विशेषताएं : Honda EM1 E इलेक्ट्रिक स्कूटर में रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी मिलती है। यह सिंगल चार्ज में 48 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है। चार्जिंग टाइम की बात करें तो इसे 0 से 50 फीसदी तक चार्ज होने में 2 घंटे का समय लगता है। इलेक्ट्रिक स्कूटर को फुल चार्ज करने में लगने वाला समय 6 घंटे बताया गया है।

ब्रेकिंग सिस्टम पर नजर डालें तो इसमें फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ट्विन शॉक्स के साथ एक अच्छा सस्पेंशन सिस्टम मिलता है। टर्न इंडिकेटर्स को हैंडलबार पर सेट किया गया है जबकि एलईडी हेडलैंप यूनिट को फ्रंट एप्रन पर रखा गया है। इसमें ग्रैब रेल भी मिलती है। इस ई-स्कूटर को शहर में छोटी यात्राओं के लिए डिजाइन किया गया है। बता दें कि अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।