धूम मचा रही Honda की ये Bike- बड़ा इंजन के बावजूद देती है 43Km की माइलेज, Apache और Pulsar के छूटे पसीने!

Honda Hornet 2.0: भारतीय बाजार में Honda की बाइक्स को पसंद किया जाता है। लोग इसे बेहतरीन माइलेज और किफायती कीमत की वजह से खरीदते हैं। कंपनी ने बाजार में कई बाइक्स लॉन्च की हैं। जिसकी डिमांड भी ज्यादा है। इस कड़ी में आज हम आपको होंडा की एक ऐसी बाइक के बारे में बताएंगे, जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ बेहतरीन माइलेज भी देती है। इस बाइक का नाम Honda Hornet 2.0 है। तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Honda Hornet 2.0 एक शक्तिशाली 184.4 cc इंजन द्वारा संचालित है। यह बड़ा इंजन राइडर को सड़क पर हाई पावर का अहसास कराता है। बड़ा इंजन होने के बावजूद, मोटरसाइकिल 42.3 kmpl का उच्च माइलेज देती है। इसकी सीट का शेप काफी आरामदायक बनाया गया है।

5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है : बाइक में 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। इसका कर्ब वेट 142 किलोग्राम है और इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक है। बड़ा फ्यूल टैंक इसे लॉन्ग रूट बाइक बनाता है। इस बाइक में कई आधुनिक फीचर्स मौजूद है।

चार कलर ऑप्शंस के साथ उपलब्ध : Honda Hornet 2.0 कंपनी की स्ट्रीट बाइक है जो 1,62,608 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। फिलहाल इसका एक वेरिएंट और चार कलर ऑप्शन बाजार में उपलब्ध हैं। बाइक का दमदार इंजन 17.03 bhp की पावर और 16.1 Nm का पीक टॉर्क देता है।

सिंगल चैनल ABS दिया गया है : होंडा की इस बाइक में लगे एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी लाइटिंग और हैजर्ड स्विच इसे काफी प्रीमियम लुक देते हैं। बाइक में सेफ्टी के लिए सिंगल चैनल ABS दिया गया है। बाजार में इस बाइक का मुकाबला TVS Apache RTR 200 4V और Bajaj Pulsar NS200 से है।