Thursday, July 4, 2024
Auto

Hero पेश किया गजब का Electric Scooter : महज 3 मिनिट में बन जाएगा थ्री-व्हीलर….

Hero : देखा जाए तो इस समय कई सारी ऑटोमोबाइल कंपनियां तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट कर रही हैं और अपने ग्राहकों के लिए नई सुविधाएं खोज रही है। ताकि लोगों की जिंदगी और भी आरामदायक बन सके। अब Hero कंपनी ने भी अपने ग्राहकों के लिए एक नया एक्सपेरिमेंट किया है।

अब Hero ने एक ऐसा इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) लॉन्च किया है जो थ्री व्हीलर और टू व्हीलर दोनों का काम करेगा। इसका मतलब ये एक व्हीकल ही टू व्हीलर और थ्री व्हीलर दोनों में बदल जायेगा। इसके साथ ही ये एक कार्गो थ्री व्हीलर है। इसका एक वीडियो बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने भी शेयर किया है।

Hero कंपनी के इस शानदार व्हीकल को सर्ज (Surge) नाम दिया गया है। वहीं SURGE S32 दुनिया का पहला ऐसा क्लास शिफ्टिंग व्हीकल है जो लोगों को कमाई करने का मौका देगा और उनके जीवन शैली को बेहतर बनाएगा। हर्ष गोयनका ने जो वीडियो शेयर किया है आप उसे देखकर अंदाजा लगा सकते है कि ये कितना शानदार और जबरदस्त टेक्नोलॉजी वाला व्हीकल है। लेकिन अभी इसकी लॉन्चिंग डेट और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

आपको बता दें, ये एक कार्गो थ्री व्हीलर ही है जिसके अंदर एक टू व्हीलर होता है। इसके थ्री व्हीलर में 2 लोग आराम से बैठ सकते है। लेकिन जब टू व्हीलर निकलकर बाहर आता है तो इसमें सिटिंग कैपेसिटी स्कूटर पर शिफ्ट हो जाती है। इसे थ्री व्हीलर से टू व्हीलर बनने में केवल 3 मिनट ही लगते है। इसके साथ ही इसमें अडॉप्टिव कंट्रोल और सेफ ऑपरेशन के बटन दिए है। इसे आप किसी भी जगह कन्वर्ट कर सकते है। Hero कंपनी इस सीरीज के 4 वेरिएन्ट लॉन्च करेगी।

अगर इसके टेक्निकल स्पेशफिकेशन की बात करें तो वह टू व्हीलर और थ्री व्हीलर के हिसाब से अलग-अलग हो जाती है। थ्री व्हीलर में 10 Kw की पावर देने के लिए 11 kWh की बैटरी से जोड़ा जाता है। इसकी टॉप स्पीड 50 kmph है। ये 500 किलो तक वजन उठा सकता है। लेकिन इसके टू व्हीलर मोड़ में 3 kw की पावर मिलती है। इसमें 3.5 kWh की बैटरी जोड़ी गई है। इसकी टॉप स्पीड की बात कर रहे तो ये 60 kmph है।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।