बिना लाइसेंस के चलाएं ये Electric Scooter, दमदार बैटरी के साथ मिलता है तगड़ा माइलेज….

Electric Scooter : देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग काफी बढ़ गई है। लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना पसंद कर रहे हैं। इसके पीछे पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत के साथ-साथ कई अन्य कारण भी हैं। सबसे खास बात ये है कि इसे चलाने के लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ती।

आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे कई इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप बिना लाइसेंस के चला सकते हैं। कोई ट्रैफिक पुलिस आपको नहीं पकड़ेगी। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

ओकिनावा लाइट (Okinawa Lite)

ओकिनावा का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाला है। इसमें 250 वॉट BLDC इलेक्ट्रिक मोटर है। यह 1.25 Kw लिथियम आयन बैटरी पैक से लैस है। इसकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह 60 किलोमीटर तक चल सकती है। स्कूटर को और भी शानदार बनाने के लिए ऑल-एलईडी हेडलाइट, ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी टेल-लैंप और एलईडी इंडिकेटर्स लगाए गए हैं।

Gemopai Miso

इसे भारत में लॉन्च हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है। आपको बता दें, कंपनी भारत में एक अलग स्कूटर भी बना रही है। जिसमें 48 वोल्ट 1 किलोवाट लिथियम आयन रिमूवेबल बैटरी पैक दिया गया है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है। इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स भी हैं।

ईवे ज़ेनिया (EeVe Xeniaa)

वाहन निर्माता ने इस स्कूटर को पिछले साल सितंबर में पेश किया था। यह एक कम स्पीड वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसे एक बार चार्ज करने पर 70 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इस स्कूटर का वजन 140 किलोग्राम है। इस स्कूटर में यूएसबी पोर्ट, एलईडी लाइट्स और कीलेस एंट्री जैसे कई बेहतरीन फीचर्स हैं।

Hero Electric Flash E2

हीरो इलेक्ट्रिक फ्लैश ई2 भारतीय बाजार में सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से एक है। इसमें 250W की मोटर लगाई गई है। जो 48 वोल्ट 28 Ah लिथियम आयन बैटरी से लैस है। यह स्कूटर अधिकतम 25 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलता है। इसे एक बार फुल चार्ज करने में 4 से 5 घंटे का समय लगता है। एक बार चार्ज करने पर यह 65 किलोमीटर तक चल सकती है।