आज ही घर लाएं Kawasaki की ये धाकड़ Bike, कंपनी दे रही है बंपर डिस्काउंट, जानें – विस्तार से….

हाल ही में Kawasaki ने अपने चुनिंदा मोटरसाइकिलों में आकर्षक ऑफर की घोषणा की है। दरअसल इस समय 300cc से 500cc मल्टी सिलेंडर बाइक्स की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ रही है। यदि आप भी इस सेगमेंट की बाइक खरीदने का विचार कर रहे हैं तो इस समय कावासाकी अपने ग्राहकों के लिए बंपर छूट ऑफर कर रही है। आइए अब हम जानते हैं कि कावासाकी किन-किन बाइक्स पर कितनी छूट दे रही है।

निंजा 650 पर मिल रही 30000 रुपए की छूट

कावासाकी निंजा 650 पर कंपनी इस समय 30000 रुपए का बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। बता दे कि इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 7.16 लाख रुपए है। इसमें आपको 649cc पैरेलल ट्विन DOHC 4V लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है जो की 6700 RPM पर 64 Nm का टार्क तथा 8000 RPM पर 67.3 bhp की पावर जेनरेट करने में सक्षम है।कंपनी ने इस बाइक को 6 स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा है।

निंजा 400 पर मिल रही 40000 रुपए की छूट

निंजा 400 की कीमत 5.24 लाख एक्स शोरूम है। कंपनी इस समय इसमें 40000 रुपए की छूट दे रही है। बता दे कि इस बाइक में आपको 399cc पैरेलल ट्विन लिक्विड कुल्ड इंजन मिलता है। जो की 8000RPM पर 37 Nm और 10000 RPM पर 44.7 bhp की पावर जेनरेट करता है। कंपनी ने इसे 6 स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा है।

वर्सेस 650 पर मिल रही 45000 रुपए की छूट

वर्सेस 650 में 8500 RPM पर 65.7 bhp की पावर तथा 7000  RPM पर 61 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इस समय कावासाकी अपने वर्सेस 650 बाइक पर 45000 रुपए की छूट ऑफर कर रही है। बता दे कि इसकी एक्स शोरूम कीमत 7.77 लाख रुपए हैं।

वल्कन S पर मिल रही 60000 रुपए की छूट

वल्कन S अपने पावरट्रेन को वर्सेस 650 और निंजा 650 के साथ भी शेयर करती है। इसमें आपको 6400 RPM पर 62.4 Nm का टॉर्क और 7500 RPM  पर 59.94 bhp की पावर मिलती है। बता दे कि इसकी एक्स शोरूम कीमत 7.1 लाख रुपए से शुरू होती है।