सामने आया Creta का नया लुक- किचन से लेकर बेड तक सबकुछ मिलेगा, जानें- क्या होगा खास…

Hyundai Creta: भारत में कार मोडिफिकेशन का एक अलग ही क्रेज है। लोग अपनी गाड़ी के एक्सटीरियर और पहियों को मोडिफाई करवाते हैं। कुछ लोग इससे आगे जाकर इंटीरियर को पूरी तरह से बदलते हैं। हाल ही में एक हुंडई क्रेटा एसयूवी का वीडियो सामने आया है, जिसमें इस कार की पीछे की सीटें और बूट स्पेस को इस तरह से मोडिफाई किया गया है कि इसे एक घर जैसी सुविधा देने का प्रयास किया गया है। इसमें किचन से लेकर बेड तक, सब कुछ शामिल है।

यह भारत की पहली Hyundai Creta है, जिसे स्टूडियो अपार्टमेंट में बदल दिया गया है। क्रेटा देश की सबसे सफल एसयूवी कारों में से एक है। इसकी बोल्ड लुक्स और प्रीमियम फीचर्स ग्राहकों को बहुत पसंद आते हैं। हालांकि, कुछ लोग इससे संतुष्ट नहीं होते हैं। एक व्यक्ति ने अपनी क्रेटा को मोडिफाई करके उसे कैंपर वैन में बदल दिया है। आप इस वीडियो को देख सकते हैं।

इस क्रेटा (Hyundai Creta) में कई सुविधाएं हैं। यहां उपलब्ध किचन के लिए एक गैस स्टोव दिया गया है और आप 5 किलो के गैस सिलेंडर को भी संभाल सकते हैं। एक तंबू शौचालय के लिए उपयोगी है जिसमें आप कपड़े बदल सकते हैं। इसमें एक बिस्तर भी है जिसमें आप सो सकते हैं। पति-पत्नी और उनके दोनों बच्चे इसे आराम से उपयोग करते हैं। इसके साथ ही, इसमें एक पानी का कंटेनर भी है।