ये है देश की Mini नई दमदार Electric Car, कम कीमत में मिलेंगे शानदार फीचर्स..

डेस्क : भारतीय बाजार के इलेक्ट्रिक सेगमेंट में एमजी पहले से मौजूद है। अब कंपनी इस सेगमेंट को और भी ज्यादा मजबूत करने वाली है। दरअसल, एमजी बहुत जल्द मिनी इलेक्ट्रिक (Mini Electric) कन्वर्टेबल कार को लॉन्च करने वाली है। ये E-कार महज तीन मीटर लंबी होगी। इस इलेक्ट्रिक कार को टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है।

माना यह जा रहा है कि ये कंपनी की एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार होगी। इस भारतीय बाजार में अगले साल पहले 6 महीने के दौरान ही लॉन्च किया जा सकता है। एमजी की ये इलेक्ट्रिक कार Wuling Air ईवी पर बेस्ड होगी। जिसे ई230 भी कहा जाता है। इसे इसी साल इंडोनेशिया में लॉन्च भी किया जा चुका है। भारतीय कंडीशन के हिसाब से इसके मॉडल में कुछ बदलाव भी किए जा सकते हैं।

एमजी मिनी इलेक्ट्रिक कार की खासियत : MG इस बात की घोषणा कर चुकी है कि मौजूदा फाईनेंशियल ईयर खत्म होने से पहले ही भारत में नई एंट्री-लेवल EV लेकर आएगी। नये मॉडल को खास तौर से भीड़-भाड़ वाले शहरी इलाकों के लिए तैयार किया जा रहा है। इसकी बैटरी को लोकल कंडीशन के हिसाब से इसे तैयार किया जाएगा। इस EV में बड़ी टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस कनेक्टिविटी और साथ मे कई हाई-एंड फीचर्स भी दिए जाएंगे। खास बात है कि इसकी लंबाई सिर्फ 2.9 मीटर ही होगी। यानी ये मारुति की Aulto की से भी छोटी होगी।

एमजी मिनी इलेक्ट्रिक कार के फीचर्स और कीमत : एमजी मिनी इलेक्ट्रिक कार का व्हीलबेस 2010 मिमी होगा। इसके इंडोनेशियन मॉडल में 12 इंच के स्टील व्हील भी दिए गए हैं। हालांकि ईवी के इंडियन मॉडल में अलॉय व्हील भी दिए जा सकते हैं। इसके हाल में स्पॉट हुआ मॉडल लेफ्ट-हैंड ड्राइव व्हीकल है। इसमें टेलगेट पर माउंटेड व्हील भी दिया गया है, जो ग्लोबल मॉडल में नहीं आता है। इस कार में 20किलो वाट से 25किलोवाट का बैटरी पैक भी दिया जा सकता है। एक बार फुल चार्ज करने पर ये 150किमी तक रेंज दे सकती है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 10 से 15 लाख रुपयों के बीच हो सकती है।