भारत में लॉन्च हुई ‘छोटू’ Electric Car, कीमत और फीचर्स देख खुश हो जाएंगे आप….

Cooper SE Electric Car: देश में लोग स्टाइलिश कार को खरीदना करते हैं। कंपनिया नई नई कारें मार्केट में पेश कर रही है। इसी कड़ी में मिनी इंडिया ने Cooper SE EV को पेश किया है। यह चार्ज्ड एडिशन है। Cooper SE EV के इस चार्ज्ड एडिशन एक बेहतरी लुक देता है। कंपनी इसके लिमिटेड यूनिट्स ही बेचने के लिए मार्केट में लाएगी। इसकी कीमत एक्स शोरूम 55 लाख रुपए है। आइए इस कार के बारे में जानते हैं।

रेड चिली कॉलर में उपलब्ध

इस कार के चार्ज्ड एडिशन को चिली रेड कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। वहीं छत, विंग मिरर, लाइट सराउंड, हैंडल और लोगो पर सफेद फिनिश है। कार के बोनट पर लाल पट्टियां दी गई हैं। टेलगेट्स और दरवाजों पर पीली पट्टियां दी गई हैं, जो कार को काफी स्पोर्टी लुक देती हैं कार में 17 इंच के अलॉय व्हील का इस्तेमाल किया गया है। इन अलॉय व्हील्स पर पीली पट्टियां दी गई हैं, जो देखने में काफी आकर्षक लगती हैं।

इंटीरियर है शानदार

इसके इंटीरियर में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। कूपर एसई के मानक संस्करण के समान आंतरिक सज्जा का उपयोग किया गया है। इंटीरियर की थीम पीले रंग के साथ काले रंग की है। चार्ज्ड संस्करण में, एकाधिक टॉगल स्विच और मीडिया नियंत्रण एक ही सर्कल में रखे गए हैं। इस सर्कल में टचस्क्रीन भी दिया गया है।

मोटर और पावर के मामले में दमदार

इस कार का चार्ज्ड एडिशन 184hp पावर और 270Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 32.6kWh बैटरी से पावर मिलती है। कार के अगले पहियों को इसी मोटर से पावर मिलती है। यह कार महज 7.3 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। कूपर SE की WLTP प्रमाणित रेंज 270 किमी तक है। यह कार सुपरफास्ट चार्जिंग से भी लैस है। इसे 50kW DC चार्जर से केवल 36 मिनट में 0-80% चार्ज किया जा सकता है। वहीं, 11kW वॉलबॉक्स चार्जर से इसे 80% चार्ज होने में 2 घंटे 30 मिनट का समय लगता है।