Toll Plaza : यहाँ बंद हुआ Toll Plaza- अब बचेंगे लाखों रुपये, गाड़ी चालकों की हो गई मौज!

Toll Plaza Closed : देखा जाए तो हर रोज टोल प्लाजा पर लाखों रुपए का कलेक्शन हो जाता है। सरकार द्वारा टोल टैक्स लिया जाता है जो सड़कों के निर्माण और इनकी मरम्मत के काम में लिया जाता है।

लेकिन नेशनल हाईवे पर केंद्र सरकार टोल टैक्स वसूल करती है तो राज्यों में राज्य सरकार द्वारा टोल टैक्स वसूल किया जाता है। हर रोज टोल प्लाजा से गुजरने वाले बाइक के अलावा अन्य साधनों का टोल टैक्स देना होता है। लेकिन पंजाब राज्य में एक और टोल प्लाजा बंद किया जा चुका है जिसके बाद लोगों को राहत मिली है।

आपको बता दें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद मोगा जिले के बाघापुराना उपमंडल में मोगा-कोटकापुरा रोड पर एक टोल प्लाजा को बंद करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद पंजाब राज्य में बंद होने वाला ये 10वां टोल प्लाजा है।

4.68 लाख रुपये की होगी बचत

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि इन 10 टोल प्लाजा के बंद होने के बाद आम जन को काफी राहत मिलेगी। मोगा-कोटकपुरा रोड पर यात्रा करने वाले लोगों को सिंहवाला टोल प्लाजा पार करते समय टोल फीस के रूप में 4.68 लाख रुपये की राशि जमा हो जाती थी। लेकिन अब लोगों का पैसा बच जाएगा।

पहले टोल को दिया गया नोटिस

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि कोरोना महामारी और किसान आंदोलन से टोल प्लाजा को काफी नुकसान हुआ है और वह इसका विस्तार करने के लिए मांग कर रही थी। लेकिन हमारी सरकार ने इसका विस्तार करने से साफ मना कर दिया।

उन्होंने यह भी बताया कि टोल प्लाजा को आज से 2 महीने पहले ही नोटिस दे दिया गया था और कल 6 जुलाई को इसे बंद कर दिया गया है। भगवंत मान ने बताया कि लोगों का लूटा हुआ एक-एक पैसा वसूल किया जाएगा। लोगों के पैसों की बचत करने और राहत देने के लिए आने वाले दिनों में ऐसे कई टोल प्लाजा बंद किए जाएंगे।