Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
Begusarai News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कथित तौर पर गाली दिये जाने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। पटना स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के हमले की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि शनिवार को बेगूसराय में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प हो गई। जानकारी के मुताबिक, सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता विधायक कुंदन सिंह और ललन कुंवर के नेतृत्व में बेगूसराय कांग्रेस कार्यालय पहुँचे और वहां हंगामा शुरू कर दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध किया। दोनों गुटों के बीच…
बेगूसराय में कांग्रेस-बीजेपी के बीच झड़प: PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गुस्से में कार्यकर्ता
Begusarai News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध की आंच अब बेगूसराय तक पहुंच गई है। शनिवार को भाजपा जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के मुख्य गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी का झंडा लेकर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की और सार्वजनिक तौर पर माफी की मांग की। प्रदर्शन के दौरान हालात उस समय और तनावपूर्ण हो गए, जब कांग्रेस कार्यकर्ता भी कार्यालय से बाहर निकल आए और उन्होंने भी हाथों में पार्टी झंडा लेकर भाजपा…
बेगूसराय : गंगा के बढ़ते जलस्तर से दियारा क्षेत्र संकट में, 60 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित
Flood Again in Begusarai : गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि ने दियारा क्षेत्र की करीब 60 हजार से अधिक की आबादी को गंभीर संकट में डाल दिया है। बाढ़ का पानी मुख्य सड़कों पर फैल जाने से लोगों का आवागमन ठप हो गया है। कई गांवों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह टूट चुका है, जबकि कई अन्य गांव संपर्क टूटने की कगार पर हैं। बलिया प्रखंड के लखमिनियां-मसुदनपुर दियारा सड़क पर चेचियाही ढाब के पास तीन फुट से अधिक पानी भर गया है, जिससे पैदल आना-जाना भी मुश्किल हो गया है। वहीं, सनहा-गोदरगामा बांध से शादीपुर…
Begusarai Railway Station : बेगूसराय रेलवे स्टेशन इन दिनों केवल ट्रेनों के आने-जाने से ही नहीं, बल्कि एक अजीबोगरीब पति-पत्नी ड्रामा का भी गवाह बना। हुआ यूँ कि एक नवविवाहित युवक अपनी पत्नी को दिल्ली घूमाने के नाम पर बेगूसराय स्टेशन लेकर आया…और फिर ख़ुद ही वहां से नौ-दो-ग्यारह हो गया! अब बेचारी बीवी को तो यही लगा कि दिल्ली तो दूर, पतिदेव तो बेगूसराय स्टेशन से ही गायब हो गया। हसबैंड की इस चालाकी से आहत महिला सीधे रेलवे ट्रैक पर जाकर बैठ गई। लेकिन जैसे ही वो फिल्मी अंदाज़ में आत्महत्या मोड ऑन करने वाली थी…वैसे ही RPF…
वरिष्ठ समाजवादी नेता रामजीवन सिंह ने जन सुराज को दिया समर्थन, पुत्र राजीव नयन पार्टी में शामिल
Begusarai News : बिहार की सियासत में एक बड़ा उलटफेर सामने आया है। प्रदेश के वरिष्ठ समाजवादी नेता और पूर्व सांसद-विधायक रामजीवन सिंह ने जनसुराज को समर्थन देने का ऐलान किया है। उनके पुत्र डॉ. राजीव नयन शुक्रवार को चेरिया बरियारपुर स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में जनसुराज से जुड़ गए। उन्हें जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर प्रशांत किशोर ने कहा कि, “रामजीवन सिंह उन गिने-चुने नेताओं में हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि अगर वे सक्रिय राजनीति में रहते तो राजनीति की दिशा कुछ और होती। उन्होंने अब…
Begusarai Railway Station : बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, गाड़ी संख्या-15553 भागलपुर-जयनगर एक्सप्रेस सुबह 10:48 बजे प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर पहुंची और 10:50 बजे खुलने लगी। उसी दौरान एक यात्री लापरवाही करते हुए चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगा। संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच जा गिरा। मौके पर मौजूद आरपीएफ उप निरीक्षक संजय कुमार सहनी, महिला आरपीएफ आरक्षी आरती कुमारी और जीआरपी जवान रणजीत पासवान ने तुरंत सतर्कता दिखाई। उन्होंने तत्काल ट्रेन को रुकवाया और घायल यात्री को सुरक्षित बाहर निकालकर स्टेशन परिसर में मौजूद टोटो से…
Begusarai Crime News : बेगूसराय में अपराधियों के हौसले दिनोंदिन बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के खरहट गांव का है। जहां शुक्रवार की सुबह एक किशोर का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान खरहट निवासी श्यामलाल यादव के करीब 12 वर्षीय पुत्र मनसुख कुमार के रूप में हुई है। मनसुख गुरुवार शाम से ही लापता था। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की थी। इधर, शुक्रवार की सुबह गांव स्थित काली मंदिर के पीछे मकई खेत में उसका शव बरामद हुआ।…
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत हर परिवार की एक महिला को आर्थिक सहायता दी जाएगी। योजना की पहली किस्त के रूप में महिलाओं को 10-10 हजार रुपये सीधे बैंक खाते में दिए जाएंगे। सितंबर 2025 से राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू होगी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इस योजना की जानकारी दी और इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया ऐतिहासिक कदम बताया। मुख्यमंत्री ने कहा,…
Cheria Bariarpur Assembly Constituency : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र में सियासी पारा चढ़ने लगा है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि यहां बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। दरअसल, जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर 29 अगस्त, शुक्रवार को मंझौल-1 स्थित पूर्व सांसद व मंत्री रहे रामजीवन सिंह के आवास पर पहुंच रहे हैं। इस मुलाकात को लेकर स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कयास लगाया जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद रामजीवन सिंह के बेटे राजीव नयन उर्फ पोलो को जनसुराज की ओर से चेरिया बरियारपुर…
Begusarai News : पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के सिकंदरा गांव के पास फोरलेन पर बेगूसराय के एक 18 वर्षीय युवती जख्मी और नग्न अवस्था में पाई गई। युवती के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं और दोनों हाथ टूटे हुए बताए जा रहे हैं। यहां तक की दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सिकंदरा गांव के खेत में पशु चरा रहे ग्रामीणों ने युवती को बदहवास हालत में आते देखा। ग्रामीणों ने तुरंत गमछा और कपड़े देकर उसे ढका और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने…
