Author: सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Begusarai News : बेगूसराय जिला प्रशासन ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान को लेकर जिलेभर में सफाई व जनजागरूकता अभियान तेज कर दिया है। जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड, पंचायत और गांव-गली तक लगातार सफाई कार्य किए जा रहे हैं। DM तुषार सिंगला ने दुर्गा पूजा समितियों से विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और पंडालों में हरे-नीले डस्टबिन लगाने का निर्देश दिया है, ताकि यत्र-तत्र कचरा न फैले। 24 सितंबर को पंचायत स्तर पर सभी स्वच्छता कर्मियों के लिए सुरक्षा शिविर आयोजित होगा। इसमें स्वास्थ्य जांच के साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। रविवार की सुबह तेघड़ा थाना क्षेत्र गुप्ता-लखमीनियां बांध के पास झाड़ियों में 30 वर्षीय युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी गांव निवासी रमाकांत सिंह के पुत्र मुरारी कुमार के रूप में हुई है। वह दवा कंपनी में एमआर का काम करता था और पिछले 4 साल से ससुराल मधुरापुर पुवारी टोला में रह रहा था। फोन कर बुलाया गया, फिर मोबाइल स्विच ऑफ परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात करीब 8 बजे किसी…

Read More

बेगूसराय : काबर किसान महापंचायत के बैनर तले आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता बल्लभ बादशाह ने तीसरे दिन अपना अनशन समाप्त कर दिया। विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने मौके पर उन्हें जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। मंझौल के ऐतिहासिक शताब्दी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में काबर क्षेत्र के किसान, मजदूर, युवा और छात्र उपस्थित थे। इस मौके पर सर्वेश कुमार ने कहा कि काबर क्षेत्र की जमीन का मुद्दा पिछले 40 वर्षों से स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बना हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार इस समस्या का समाधान नहीं कर रही है,…

Read More

Begusarai News : PM मोदी के जन्मोत्सव पखवाड़ा के अवसर पर शुक्रवार को बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं ने रजौड़ा स्थित स्तुति विवाह भवन सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर 5 किलो का केक काटकर कार्यकर्ताओं ने जन्मोत्सव मनाया और कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार ने की, जबकि संचालन पूर्व जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्र ने किया। इस दौरान पूर्व राष्ट्रीय मंत्री रजनीश कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं। उन्हें उत्साहित और सम्मानित किए बिना कोई भी लड़ाई नहीं जीती जा सकती।…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय जिले के बखरी अनुमंडल अंतर्गत सलौना रेलवे स्टेशन के पास जल्द ही लोगों को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने वाली है। रेलवे मंत्रालय ने यहां नए रेलवे ओवरब्रिज (ROB) निर्माण को मंजूरी दे दी है। जानकारी के मुताबिक, सलौना स्टेशन के पास किलोमीटर 24/5-6 पर स्थित लेवल क्रॉसिंग नंबर 6 बी को हटाकर आरओबी बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर लगभग 101.81 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मंजूरी मिलने के बाद अब टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल, सलौना में आरओबी नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को रेलवे गुमटी…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय की राजनीति में घमासान अब राजद के अंदर भी दिखने लगा है। मटिहानी के पूर्व विधायक और हाल ही में जदयू छोड़कर राजद में शामिल हुए नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह पर शुक्रवार को छात्र राजद जिलाध्यक्ष रवि यादव ने सोशल मीडिया पर सीधा वार किया। रवि यादव ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि बोगो सिंह के पोस्टरों और बयानों से ऐसा लगता है जैसे वह खुद को ‘वन मैन आर्मी’ समझ बैठे हों। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अगर आने वाले दिनों में बोगो सिंह अपने बैनरों और पोस्टरों में तेजस्वी यादव और…

Read More

सदर बेगूसराय की पूर्व विधायक अमिता भूषण इन दिनों अपने क्षेत्र में लगातार पदयात्रा कर रही हैं। पंचायत दर पंचायत हो रही उनकी डोर-टू-डोर जनसंपर्क यात्रा ने जिले के चुनावी माहौल को गरमा दिया है। पिछले पांच दिनों से अमिता भूषण रोजाना अलग-अलग पंचायतों का दौरा कर रही हैं। जहां गुरुवार को उन्होंने परना और अजहौर पंचायत में मतदाताओं से मुलाकात की थी, वहीं शुक्रवार को रजौरा और जिनेदपुर पंचायत में घर-घर जाकर लोगों से आशीर्वाद लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके काफिले के साथ चल रहे थे। “मैं अक्सर अपने क्षेत्र में रहती हूं, लेकिन इस बार…

Read More

Begusarai News : गुरुवार देर रात्रि बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित रानी चौक के पास लक्ष्मी ज्वेलर्स की दुकान से बदमाशों ने ताला तोड़कर बड़ी लूट की। दूकान मालिक तेघड़ा निवासी शंभू साह ने बताया कि करीब 6 बजे शाम दुकान बंद करके वे घर चले गए थे। रात करीब 2 बजे मकान मालिक ने फोन कर सूचना दी कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। सूचना पाकर शंभू साह जब दुकान पर पहुंचे तो देखा कि शटर टूट चुका है और दुकान की गल्ला से लगभग 1.5 किलोग्राम चांदी (पायल, बिछिया, बलिया), 10 ग्राम सोने के जेवरात तथा…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय से एक बड़ी खबर सामने आई है। बूढ़ी गंडक नदी में पेट्रोल पंप मालिक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के अन्नपूर्णा फ्यूल सेंटर के मालिक 55 वर्षीय राकेश कुमार उर्फ़ पिंटू सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक राकेश गुरुवार शाम बकाया पैसा वसूली के लिए निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार की सुबह बूढ़ी गंडक नदी में मछुआरों ने इसफा पुल के पास जाल में फंसी लाश…

Read More

बेगूसराय। बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक अमिता भूषण की पदयात्रा अभियान का गुरुवार को तीसरा दिन रहा। इस दौरान उन्होंने डीह पंचायत के कई गाँवों—डीह, ब्रह्मा स्थान, मालह डीह, सरैया, करीम टोल और मुजफरा का दौरा किया। अमिता भूषण ने घर-घर जाकर मतदाताओं से आशीर्वाद लिया और खासकर महिलाओं के साथ संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं। उन्होंने लोगों से कहा कि वर्तमान सरकार ने वोट की चोरी कर जनता के अधिकार और आरक्षण पर चोट पहुँचाई है। ‘अपने कार्यकाल में हमने इस पंचायत में विकास की नींव रखी थी, लेकिन आज उसकी कड़ी टूट गई है। आने वाली महागठबंधन…

Read More