Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
बेगूसराय में खनन माफिया बेखौफ़; बखरी-मंझौल क्षेत्र में दिन-रात अवैध कटाई, प्रशासन मूकदर्शक
Begusarai News : बिहार में नई सरकार बनने के बाद लगातार दावा किया जा रहा है कि प्रदेश में खनन माफियाओं का कोई भविष्य नहीं है, लेकिन ज़मीन पर तस्वीर बिल्कुल अलग दिखाई दे रही है। बेगूसराय के बखरी-मंझौल अनुमंडल क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन पिछले कुछ हफ़्तों में तेज़ी से बढ़ा है। कई गाँवों में दिन-रात मशीनें चल रही हैं और प्रशासन उन्हें रोक पाने में नाकाम दिखाई दे रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि खनन माफिया कभी सरकारी काम का बहाना बनाकर, कभी पंचायत प्रतिनिधियों के संरक्षण में और कभी ठेकेदारों के नाम पर अवैध खनन…
कौन हैं बेगूसराय के नए DM श्रीकांत शास्त्री? CM नीतीश के करीबी अधिकारियों में गिने जाते हैं…
Begusarai New DM Shrikant Shastri : बिहार सरकार ने सोमवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2012 बैच के IAS अधिकारी श्रीकांत शास्त्री को बेगूसराय का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है। वे अब तक औरंगाबाद के डीएम के रूप में कार्यरत थे। अधिसूचना जारी होते ही उन्होंने बेगूसराय में पदभार ग्रहण करने की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। कौन हैं श्रीकांत शास्त्री? मूल रूप से बिहार इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारी रहे श्रीकांत शास्त्री को वर्ष 2012 में आईएएस में पदोन्नति मिली थी। नालंदा जिले के निवासी शास्त्री B.Tech और MBA डिग्रीधारक हैं। वे मुंगेर नगर आयुक्त, बिहार शिक्षा परियोजना के…
बेगूसराय में अपराधियों की हिम्मत तो देखिए! महज 5 मिनट में 1.5 किलो चांदी लूटकर फरार हो गए..
Begusarai News : जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गुरदासपुर चौक स्थित कामिनी ज्वेलर्स में सोमवार की शाम हथियारबंद अपराधियों ने गन प्वाइंट पर बड़ी लूट को अंजाम दिया। महज 5 मिनट में बदमाशों ने लगभग डेढ़ किलो चांदी के जेवरात लूट लिए, जिसकी कीमत करीब सवा दो लाख रुपये बताई जा रही है। पूरी वारदात दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5:02 बजे दो युवक दुकान में दाखिल हुए। एक ने हेलमेट और दूसरे ने मास्क पहन रखा था। अंदर आते ही दोनों ने दुकान के मालिक के साथ मारपीट शुरू…
Begusarai New DM : नई सरकार के गठन के बाद बिहार में प्रशासनिक फेरबदल तेज हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की, जिसके तहत कई जिलों में नए जिलाधिकारी (DM) तैनात किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, औरंगाबाद के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री को बेगूसराय का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं मधेपुरा के DM तरनजोत सिंह को पश्चिम चंपारण, और शिवहर के DM विवेक रंजन को सिवान जिलाधिकारी के रूप में स्थानांतरित किया गया है। अरवल की DM अभिलाष शर्मा अब औरंगाबाद की कमान संभालेंगी, जबकि…
Ayodhya Shivkumari Ayurved College Begusarai : बेगूसराय के इकलौते आयुर्वेदिक चिकित्सा संस्थान राजकीय अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय में शैक्षणिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। सत्र 2025-26 के लिए नामांकन प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है, जो 10 दिसंबर को समाप्त हो जाएगी। इस बार विभाग ने कुल 38 सीटों पर नामांकन की मंजूरी दी थी। इनमें 15 प्रतिशत सीटें केंद्र के कोटे में थीं, लेकिन केंद्रीय स्तर पर इन सीटों के रिक्त रह जाने के बाद उन्हें राज्य कोटा में जोड़ दिया गया है। इसके लिए राज्य सरकार ने विज्ञापन जारी कर दिया है। उधर, कॉलेज में कर्मियों की…
Meesho ipo allotment: कहीं आपसे तो नहीं छूट रहा मीशो का आइपीओ ? फटाफट करें चेक, लखपति बनने का शानदार मौका
Meesho IPO Allotment : मीशो लिमिटेड अपने सफल आवेदकों के डिमैट खाते में 9 दिसबंर, मंगलवार को शेयर क्रेडिट शेयर करेगी. गैर-अलॉटी निवेशकों को उसी दिन रिफंड मिल जाएगा. कंपनी के शेयर 10 दिसंबर, बुधवार को एनएसई और बीएसई पर लिस्ट होने की उम्मीद है. संभावना है कि मीशो लिमिटेड अपने इनिशियल पब्लिक ऑफर यानि आईपीओ का शेयर अलॉटमेंट सोमवार 8 दिसंबर यानि आज फाइनल कर लेगा. कंपनी के आईपीओते जबरदस्त प्रक्रिया मिली और यह अंतिम दिन 81.76 गुना सब्सक्राइब हुआ. IPO में आवेदन करने वाले निवेशक NSE, BSE और इश्यू रजिस्ट्रार Kfin techonologies की वेबसाइट पर अपना अलॉटमेंट स्टेटस…
Saurabh Jaiswal Begusarai : अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस (5 दिसंबर) के अवसर पर बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर प्रखंड के सकरबासा गांव के सौरभ जायसवाल ने हिमाचल प्रदेश स्थित 15,000 फीट ऊँचे दुर्गम पतल्सू शिखर को सफलतापूर्वक फतह कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। चोटी पर तिरंगा फहराने के बाद सौरभ ने वहीं से पूरी दुनिया को स्वयंसेवा की भावना के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। इस अभियान को संयुक्त राष्ट्र संगठन (UNO) द्वारा आधिकारिक रूप से फ्लैग ऑफ किया गया था। सौरभ इस उपलब्धि को हासिल करने वाले बिहार और बेगूसराय के इकलौते प्रतिनिधि बने। सौरभ और उनकी टीम…
Begusarai News : पटना उच्च न्यायालय के जस्टिस-सह-बेगूसराय इंस्पेक्टिंग जज शशिभूषण प्रसाद सिंह ने रविवार को बेगूसराय मंडल कारा का निरीक्षण किया। यह दौरा उनके तीन दिवसीय पूर्व निर्धारित कार्यक्रम का हिस्सा था। मंडल कारा पहुंचने पर जेल अधीक्षक एम.के. सिंहा और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषिकांत ने जस्टिस सिंह का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इसके बाद मुख्य द्वार पर कारा प्रशासन द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। जस्टिस सिंह सीजेएम कविता कुमारी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सह न्यायाधीश करुणानिधि प्रसाद आर्य के साथ कारा परिसर में प्रवेश किए। निरीक्षण के दौरान…
अब बेगूसराय के सभी नगर क्षेत्रों में अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोज़र, प्रशासन ने जारी किए निर्देश..
Begusarai News : जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का रविवार को छठा दिन था। शहर के लोहिया नगर गुमटी से आयुर्वेदिक कॉलेज तक सड़क किनारे बने अतिक्रमणों पर आज फिर बुलडोज़र चला। नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम सुबह ही दो जेसीबी और ट्रैक्टर के साथ मौके पर पहुंची और दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन के उत्तरी पार्किंग क्षेत्र से लेकर आयुर्वेदिक कॉलेज गेट तक लगे चाय, पान, नाश्ता और चिकन सहित कई छोटे-बड़े दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने आपत्ति…
बेगूसराय में बेखौफ भू-माफिया: 50 लाख की रंगदारी, जमीन कब्जाने की कोशिश, ताबड़तोड़ फायरिंग
Begusarai News : बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल किस कदर बढ़ चुका है, इसका ताज़ा उदाहरण लाखो थाना क्षेत्र के मस्ती फ़तेहपुर गांव में देखने को मिला, जहां भू-माफियाओं ने जमीन पर कब्ज़ा जमाने के प्रयास में जमकर फायरिंग कर दहशत फैला दी। जानकारी के अनुसार, पीड़ित राजकुमार गुप्ता अपने पूर्वजों की करीब 7 कट्ठा 14 धुर जमीन पर बाउंड्री वॉल का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान कई की संख्या में पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने 50 लाख रुपये रंगदारी की मांग करते हुए निर्माण कार्य रोकने का दबाव बनाया। विरोध करने पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी…
