रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin के थे अपनी ही काम वाली के साथ संबंध, आज है उसके पास करोड़ो की संपत्ति-देखें तस्वीरें

डेस्क : इस वक्त यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद राष्ट्रपति Vladimir Putin को पूरी दुनिया एक तानाशाह के रूप में देख रही है। पूरे यूक्रेन की धरती आग मिसाइलों के धधकते हुए अंगारों में झुलस रही है। यूक्रेन में रहने वाले लोग काफी सहमे हुए और अपनी जान बचाने के लिए बंकरो का सहारा ले रहे हैं।

हालांकि ऐसा नहीं है कि पुतिन का यह रूप दुनिया ने पहली बार देखा है। इससे पहले भी क्रीमिया और रोमानिया पर रूस का रुख कुछ ऐसा ही रहा है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं तानाशाह के रूप में पहचान रखने वाले पुतिन का एक और चेहरा है और वह है उनके रहस्य में लव लाइफ को लेकर, जिसके चलते वह हमेशा ही सुर्खियों में रहे हैं।

पुतिन का संबंध ना केवल रूस की खूबसूरत अदाकाराओं के साथ बल्कि अपनी सफाई कर्मी महिला के साथ भी रहे हैं। आइए जानते हैं उनकी लव लाइफ के बारे में। बीते गुरुवार को यूक्रेन के डॉनबास क्षेत्र में एक सैन्य अभियान की घोषणा करके एक टीवी शो के जरिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ जंग की घोषणा कर दी। इस युद्ध को पूरी दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध की तरह देख रही है।

जानकारों का कहना है कि यह तीसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत है। राष्ट्रपति पुतिन अपनी रहस्यमई लव लाइफ को लेकर हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। 69 वर्ष की उम्र पर पहुंच चुके इस राष्ट्रपति का कई महिलाओं के साथ संबंध रहा है। साल 1983 में पुतिन ने ल्यूडमिला अलेक्जेंड्रोवना ओचरेत्नाया से शादी की थी। लेकिन साल 2014 में शादी के 30 साल बाद या शादी टूट गई। वहीं 2015 में उनकी पत्नी ने किसी और के साथ शादी कर ली। अपनी शादी के दौरान ही पुतिन के कई महिलाओं के साथ लव अफेयर रहे हैं।

2008 में उनका दिल 31 साल की जिम्नास्ट एलीना का बेवा पर आ गया था और उन्होंने खुलेआम अपनी मोहब्बत को कबूल भी किया। वह पुतिन के साथ राजनीति में भी सक्रिय रही। सितंबर 2013 में पुतिन के राजनीतिक प्रतिद्वंदी अलेक्सी नवलानी ने दावा किया था कि पुतिन और काबेवा ने शादी कर ली है। लेकिन पुतिन के प्रवक्ता ने इन सभी दावों को खारिज कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2014 में दोनों को सोची विंटर ओलंपिक में शादी की अंगूठियां पहने देखा गया था। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी ताकत रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी लव लाइफ को लेकर कभी सीरियस नहीं रहे। उनका संबंध एक महिला सफाई कर्मचारी से भी था और दोनों की एक बेटी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 69 साल के पुतिन के संबंध स्वेतलाना क्रिवोनोगिख नाम की महिला के साथ काफी समय तक रहा। लेकिन अब यह महिला सफाई कर्मचारी नहीं, बल्कि 700 करोड़ की मालकिन बन चुकी है आपको बता दें पुतिन ना सिर्फ अपनी लव लाइफ को लेकर ही नहीं, बल्कि अपने अंदाज के चलते भी काफी खबरों में बने रहते हैं। कभी शर्टलेस होकर नदी के किनारे मछलियां पकड़ना तो कभी घोड़े की सवारी करना। रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अपने आप को फिट रखने के लिए व्लादीमीर पुतिन रोजाना दो घंटे स्विमिंग और एक घंटा जिम में वर्कआउट करते हैं।