Russia Ukraine war: रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर लगाम लगाने के लिए अमेरिका का ऑपरेशन गर्लफ्रेंड- क्या बाइडेन की है प्रेमिका पर नजर

Russia Ukraine war : यूक्रेन पर लगातार रूसी हमले की आशंका के बीच अमेरिका अपनी ओर से कार्रवाई कर रहा है। एक तरफ यूक्रेन को और वह डॉलर के अत्याधुनिक हथियार भेज रहा है तो वहीं दूसरी तरफ रूस पर प्रतिबंधों का खौफ भी बना रहा है। यूएस प्रेजिडेंट जो बायडेन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर कड़े प्रतिबंध लगाने के लिए उनकी गर्लफ्रेंड को निशाना बनाने के संकेत दिए हैं।

अमेरिका को ऐसा लगता है कि पुतिन के परिवार और विशेष तौर पर उनकी प्रेमिका को निशाने पर लेने से यूक्रेन के मुद्दे से पुतिन को पीछे किया जा सकता है। अमेरिका ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के रुख को देखते हुए पुतिन और उसके परिवार एवं कथित गर्लफ्रेंड अलीना कबेवा पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है। साथ ही रूस के खिलाफ गंभीर आर्थिक और व्यापारिक संबंध भी लगा सकता है। अमेरिका की चेतावनी के बाद से पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना कबेवा की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है।

बता दें कि 12 मई 1983 को जन्मी अलीना एक रिटायर्ड मीडिया मैनेजर और फेमस जिम्नास्ट रही है। उन्होंने रूस के लिए रिदमिक जिम्नास्टि के इतिहास में सबसे अधिक पदक जीते हैं। अलीना खेल से रिटायर हो जाने के बाद राजनीति में आई और पुतिन की यूनाइटेड रशिया पार्टी से सांसद बनी। द सन की रिपोर्ट के अनुसार अलीना ने एक मैगजीन के लिए सेमी न्यूड तस्वीरें क्लिक कर आई थी। वह सिंगर बनने की भी कोशिश की, लेकिन असफलता हाथ लगी। साल 2007 से 2014 तक वह रूसी संसद के निचले सदन की डिप्टी स्टेट ड्यूमा रह चुकी हैं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन और अलीना के रोमांस की खबरें साल 2008 में पहली बार सबके सामने आई थी।

साल 2004 में अलीना का नाम रूसी नेता डेविन मुसेलियानी के साथ जोड़ा जाता था। हालांकि, 1 साल के बाद दोनों अलग हो गए। रूसी अखबार मोस्कोवस्की ने पहली बार इस बात का खुलासा किया कि पुतिन और अलीना के बीच प्रेम संबंध है। हालांकि, बाद में अखबार द्वारा इस बात का खंडन भी किया गया और कुछ समय के बाद ही बंद भी हो गया। ऐसे ही साल 2015 में खबर आई थी कि अलीना ने पुतिन के बच्चे को जन्म दिया है, लेकिन इस खबर का भी को भी खारिज कर दिया गया था। वहीं, आस्ट्रेलिया में गुरुवार को लेबर पार्टी के सीनेटर किंबर्ल किचिंग कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच ऑस्ट्रेलिया रूस के खिलाफ अतिरिक्त प्रबंध लगा सकता है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति को कुछ खुफिया जानकारी मिल रही है और इसके कारण वह रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगा सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि रूस यूक्रेन पर हमला करता है तो आस्ट्रेलिया उसके खिलाफ कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटे गा।