ये है दुनिया के सबसे भ्रष्ट देशों की लिस्ट, जानें- क्या है भारत-पाकिस्तान की रैंकिंग….

3 Min Read

Global Corruption Index : आपकी जानकारी के लिए बता दे की दुनिया में सबसे भ्रष्ट देशों की लिस्ट जारी करने वाली संस्था ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने मंगलवार को साल 2023 के सबसे बेस्ट देश की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 180 देशों को शामिल किया गया है जिसमें भारत 8 स्थान नीचे जाकर 93वें नंबर पर आ गया है।इसका मतलब 87 देशों में भारत से ज्यादा भ्रष्टाचार है और 92 देशों से ज्यादा भारत में भ्रष्टाचार है।

180 देशों की लिस्ट में दो-तिहाई से अधिक देशों का स्कोर 50 से भी नीचे हैं। यानी दो-तिहाई से अधिक देशों में व्यापक रूप से भ्रष्टाचार है। वहीं, औसतन भ्रष्टाचार स्कोर 43 है। रिपोर्ट के अनुसार पब्लिक सेक्टर के भ्रष्टाचार में काफी कम सुधार दर्ज किया गया है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक 2023 से पता चलता है कि अधिकतर देशों ने पब्लिक सेक्टर में मौजूद भ्रष्टाचार से निपटने के लिए बहुत कम यहां बिल्कुल भी सुधार नहीं किया है। यह लिस्ट पब्लिक सेक्टर में मौजूद भ्रष्टाचार के आधार पर बनाई जाती है। 0 स्कोर का मतलब सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार और 100 स्कोर का मतलब सबसे ईमानदार देश।

सबसे कम भ्रष्ट देश कौन से हैं?

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार डेनमार्क को सबसे कम भ्रष्ट देश बताया गया है। लगातार छठवीं बार डेनमार्क शीर्ष स्थान पर है। न्याय प्रणालियों में अच्छी सुविधाओं के कारण डेनमार्क ने सबसे ज्यादा 100 में से 90 अंक हासिल किए है।

वहीं, फिनलैंड न्यूजीलैंड क्रमशः 87 और 85 के स्कोर के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। इस साल शीर्ष 10 देशों में नॉर्वे (84), सिंगापुर (83), स्वीडन (82), स्विट्जरलैंड (82), नीदरलैंड (79), जर्मनी (78), और लक्जमबर्ग (78) शामिल है।

सबसे भ्रष्ट देशों की सूची

इस लिस्ट में सबसे निचले स्थान पर सोमालिया (11), वेनेजुएला (13), सीरिया (13), दक्षिण सूडान (13), और यमन (16) हैं। ये सभी देश लंबे समय से सशस्त्र संघर्षों से प्रभावित हैं। निकारागुआ (17), उत्तर कोरिया (17), हैती (17), इक्वेटोरियल गिनी (17), तुर्कमेनिस्तान (18), और लीबिया (18) में भी भ्रष्टाचार चरम पर है।

भारत की रैंकिंग

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल रिपोर्ट के अनुसार भारत 93वें स्थान पर है। सीपीआई मार्किंग में भारत 100 में से 39वें नंबर पर है। पिछले साल 2022 में भारत में 85वें स्थान पर था, वहीं सीपीआई मार्किंग में 40 नंबर दिए गए थे।

जबकि पड़ोसी देश पाकिस्तान इस लिस्ट में 139वें नंबर पर है। सीपीआई मार्किंग में पाकिस्तान को 29 अंक मिले हैं। वहीं श्रीलंका को 34 अंक, अफगानिस्तान को और म्यांमार को 20 अंक मिले है। चीन और बांग्लादेश को 24 अंक मिले है। इस रिपोर्ट के अनुसार चीन में भारत से कम और पाकिस्तान में भारत से ज्यादा भ्रष्टाचार है।

Share This Article
Follow:
दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।
Exit mobile version