World Dangerous Places: ये हैं दुनिया की सबसे खतरनाक जगह, जहां लोग जाने से पहले 100 बार सोचते हैं…..

World Dangerous Places : गर्मियों में हम हम थोड़ी सी अधिक गर्मी होने पर बेचैन हो जाते हैं. 40 डिग्री से अधिक की गर्मी हम बर्दास्त नहीं कर पाते हैं. हम गर्मियों में ठंडी जगह पर जाना चाहते हैं. आज हम आपको दुनिया कुछ ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे है.

जहाँ सामान्य तौर पर भी इतना टेम्परेचर रहता हैं कि चंद मिनट में पानी भी भाप बन जाना हैं. जहाँ मोमबत्ती को पिघलने में सेकंड भी नहीं लगता। यहाँ की गर्मी इतनी ज्यादा होती है कि पेड़-पौधे भी नहीं उग पाते। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में.

डेथ वैली, कैलिफ़ोर्निया

जब हम दुनिया की सबसे गर्म जगह की बात करते हैं तो सबसे पहले “डेथ वैली ” ही दिमाग में आती है। अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित इस डेथ वैली में तापमान आमतौर पर 35 से 42 डिग्री के बीच रहता है। लेकिन आपको बता दे कि एकबार यहाँ तापमान 57.6 डिग्री तक पहुंच गया था.

डेथ वैली में इतनी गर्मी होने का कारण यह है कि सूरज की गर्मी इस घाटी में चलने वाली हवाओं में फंस जाती है। साथ ही इसके आसपास का रेगिस्तान भी यहाँ के तापमान को और अधिक गर्म कर देता है।

फ्लेमिंग माउंटेन,चीन

चीन का फ्लेमिंग माउंटेन बहुत गर्म स्थानों में से एक है। वैज्ञानिकों के मुताबिक यहाँ टेम्परेचर 50 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है, जो बहुत ही ज्यादा हैं। आपको बता दे कि एक बार 2008 में यहाँ तापमान 66.8 डिग्री तक पहुंच गया था.

लूट रेगिस्तान, ईरान

ईरान में लूट रेगिस्तान नामक एक रेगिस्तान है जो ही बहुत गर्म है। यह रेगिस्तान इतना गर्म है कि वहां कुछ भी नहीं उग पता. यहाँ तक की कोई जानवर या कीड़े भी वहां नहीं रह सकते। किसी भी चीज़ के जीवित रहने के लिए यह उचित जगह नहीं हैं। अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कुछ वर्षों तक इस जगह का अध्ययन किया और पाया कि यहाँ का तापमान लगभग 77 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।