अमेरिका नहीं..ये देश है अमीरों का गढ़, हर आदमी की आय है 2 करोड़! जानें- रईसी की वजह…

Highest per capita GDP :  दोस्तों अगर हम आपसे अमीर देशों के बारे में पूछे। तो आप अमीर देशों में अमेरिका और चीन जैसे देशों का नाम लेंगे। यह बात सच है कि अमेरिका और चीन दुनिया के अमीर देशों में से एक है। लेकिन आपको बता दे दोस्तों की अमीर देश होने के बावजूद इन देशों के लोगों के सर्वाधिक रईसों के लिस्ट में नहीं आते हैं।

आपको बता दें दोस्तों की जिस देश में सर्वाधिक अमीर लोग रहते हैं। उस देश का नाम मोनेको है। मोनेको यूरोप का एक छोटा सा देश है। मोनेको की बात करें तो यह वेटिकन सिटी के बाद दुनिया का सबसे छोटा देश है।

इस देश में रहते हैं सबसे अमीर लोग

मोनेको टूरिज्म के लिए प्रसिद्ध है। मोनेको देश भूमध्य सागर के तट पर बसा हुआ है। इस देश की सीमा फ्रांस और इटली से लगती है। मोनेको देश के प्रति व्यक्ति आय की बात करें। तो इस देश के प्रति व्यक्ति जीडीपी 2,34,317 डॉलर है. जो दुनिया के किसी भी देश में नहीं है।

सर्वाधिक अमीरों के लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है यह देश

मोनेको के बाद वह देश जिसमें सर्वाधिक रईस रहते हैं। उसका नाम लिक्टनस्टाइन है। लिक्टनस्टाइन देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी की बात करें तो यहां पर प्रति व्यक्ति जीडीपी 1,69,260 डॉलर (1.40 करोड़) है। लेकिन यह देश भी मोनेको से काफी पीछे हैं।

मोनेको की बात करें तो यहां पर प्रति व्यक्ति जीडीपी 1.94 करोड़ रुपए से अधिक है। बता दे दोस्तों की मोनेको के हर नागरिक की सालाना आय तकरीबन दो करोड़ रुपए है। इस देश को लेकर कहा जाता है कि यहां पर हर तीन में से एक नागरिक करोड़पति है।

जानिए क्या होती है जीडीपी प्रति व्यक्ति

जीडीपी को हम सकल घरेलू उत्पाद के नाम से जानते हैं। अगर हमें किसी देश के नागरिक की औसत आय पता करना है तो हम प्रति व्यक्ति जीडीपी से ही पता कर सकते हैं। किसी देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी निकालने के लिए आपको उस देश की जीडीपी को वहां की जनसंख्या से भाग देना होगा। बता दे दोस्तों की विश्व बैंक के मुताबिक साल 2121 में मोनेको की जनसंख्या केवल 36600 थी। वही अब साल 2023 में मोनेको की जनसंख्या 40000 के आसपास पहुंच चुकी है।

क्या है यहां के लोगों के कमाई का जरिया

आपको बता दें दोस्तों की मोनेको का क्षेत्रफल प्रति व्यक्ति 2 वर्ग किलोमीटर से थोड़ा अधिक है। बता दे दोस्तों की इस देश के लोग कमाई के लिए मुख्य तौर पर पर्यटन पर आश्रित है। पर्यटन के बाद यहां के लोग बैंकिंग में सबसे ज्यादा काम करते हैं।

सबसे हैरान कर देने वाली बात यह दोस्तों कि यहां इनकम टैक्स नहीं लिया जाता है। यहां तक कि व्यवसाय या अन्य चीजों को लेकर जो लोगों से अन्य टैक्स लिए जाते हैं वह भी काफी कम है। यही वजह है कि इस देश में सबसे ज्यादा अमीर पाए जाते हैं।

वैसे आपको बता दें दोस्तों की इस देश में जितने भी अमीर रहते हैं। उनमें से अधिकतर का व्यवसाय मोनेको में नहीं है। लेकिन वह रहते मोनेको में ही है। बता दे दोस्तों कि यहां पर फार्मूला वन रेसर(लुई हेमिल्टन), टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच और ब्रिटेन के रिटेल कारोबारी सर फिलिप ग्रीन शुमार जैसे करोड़पति लोग रहते हैं।