आखिर पाकिस्तान में कितने हिंदू रहते हैं? जानकर आपको भी यकीन नहीं होगा….

डेस्क : भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान बटवाडें के बाद इस्लामिक कंट्री के नाम से जाना जाने लगा। इस देश में कुल आबादी का 1.8 फीसदी है। पाकिस्तान में सब कम संख्या हिंदू की है। इसका खामियाजा वहां रह रहे हिंदुओं को भुगतना पड़ता है।

पाकिस्तान से हिंदू देवी देवताओं के मंदिर तोड़े जाने की खबर आए दिन सुनने को मिलती है। इसी कड़ी में कैंटर फॉर पीस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी ने एक रिपोर्ट जारी किया है। इस में देश की कुल आबादी की 5 प्रतिशत ही अल्पसंख्यक बताए गए हैं। इनमे हिंदू आबादी सबसे कम है। आइए इस लेख ऐसी कई बातें जानते हैं।

पाकिस्तान में नास्तिकों की आधिकारिक संख्या

NADRA के मुताबिक मार्च तक देश में कुल पंजीकृत जनसंख्या 18,68,90,601 है, जिसमें मुसलमानों की संख्या 18,25,92,000 है। प्राधिकरण से प्राप्त अल्पसंख्यकों के कम्प्यूटरीकृत राष्ट्रीय पहचान पत्र (सीएनआईसी) के आधार पर, रिपोर्ट में 17 विभिन्न धार्मिक समूहों और 1,400 लोगों की पुष्टि की गई जिन्होंने खुद को नास्तिक बताया।

पाकिस्तान में कितने हिंदू कितने ईसाई?

पाकिस्तान में तीन राष्ट्रीय जनगणनाओं के आधार पर तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार, देश में 22,10,566 हिंदू, 18,73,348 ईसाई, 1,88,340 अहमदी, 74,130 सिख, 14,537 बहाई और 3,917 पारसी रहते हैं। देश में दो हजार से कम आबादी वाले 11 अन्य अल्पसंख्यक समुदाय हैं जिन्हें NADRA द्वारा CNIC जारी किए गए हैं।

पाकिस्तान में इनकी इतनी संख्या

रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में 1,787 बौद्ध, 1,151 चीनी और 628 शिंटो लोग रहते हैं। वहीं, देश में 628 यहूदी और 1,418 अफ्रीकी धर्म के अनुयायी हैं। देखा जाए तो पाकिस्तान में रहकर कैलाश धर्म के 1,522 अनुयायी और छह लोग जैन धर्म का पालन करते हैं। बता दें कि पाकिस्तान एक मुस्लिम बहुल देश है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार यहां पूजा-पाठ और कई अन्य कार्य किए जाते हैं।