Pakistan की सेना में कितने हिंदू सैनिक हैं? आंकड़े देख हैरान हो जाएंगे…..

Number of Hindu in Pakistani Army : हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) में हिंदू और अल्पसंख्यक को साथ भेदभाव को लेकर कई सवाल खड़े होते आ रहे हैं। पाकिस्तान पर लगातार यह आरोप लगता है कि वे अल्पसंख्यकों को खासकर के हिंदुओं के साथ भेदभाव करते हैं। यहां के हिंदुओं और अल्पसंख्यकों को उनका उचित अधिकार नहीं मिलता है।

पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व हिंदू क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने भी हिंदुओं के साथ भेदभाव किए जाने का खुलासा किया है। पाकिस्तान में बंटवारे के बाद हिंदुओं की संख्या अच्छी खासी थी। मगर धीरे-धीरे यह संख्या घटती जा रही है। हिंदुओं को वहां कम मौका मिलता है। खबरों की माने तो पाकिस्तान की सेना में भी हिंदुओं की भर्ती ना के बराबर की जाती है।

पकिस्तान के सेना में है कितने हिंदू

पाकिस्तान कि आबादी 22 करोड़ से भी ज्यादा बताई गई है। पाकिस्तान की आबादी में से 80 लाख हिंदू हैं। मगर साल 2000 तक पाकिस्तान की सेना में हिंदुओं को भर्ती नहीं किया जाता था। बता दें कि, साल 2005 में पहली बार एक सिख युवक हरचरण सिंह की नियुक्ति पाकिस्तान सेना में कैप्टन के पद पर हुई थी। वहीं साल 2006 में दानिश पहले हिंदू युवक थे जिनकी भारती पाकिस्तानी सेना में हुई थी।

पाकिस्तानी सेना में कितने हिंदू सैनिक

आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तानी सैनिकों की कुल संख्या 12 लाख 40 हजार है। इनमें से 6 लाख सैनिक एक्टिव हैं बाकी रिजर्व हैं। इनमें हिंदुस्तान सेना की बात करें तो इनकी संख्या 100 के करीब बताई जाती है। हालांकि अब तक इसका कोई स्पष्ट आंकड़ा नहीं है। इन आंकड़ों को लेकर पाकिस्तान हिंदू काउंसिल को भी कोई जानकारी नहीं है।