75 दिनों में बना था मंडप, सबसे महंगी शादी की चमक देख हर कोई रह गया था दंग

Ravi Pillai’s daughter wedding : शादी हर किसी की जिंदगी का एक ऐसा लम्हा होता है, जिसे हर कोई सबसे खास बनाना चाहता है। लोग चाहते हैं की उनकी शादी ऐसी हो की जिसे देख कर पूरी दुनिया उसकी ही तरीफ़े करे। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी शादी के बारे में बताने वाले है, जो की सबसे महंगी शादी है। इस शादी के बारे में जिसने भी सुन वो दंग ही रह गए।

अब तक की सबसे महंगी शादी मानी जाने वाली ये शादी साल 2015 में हुई थी। इस शादी में करीब 55 करोड़ रुपये का खर्च हुआ था। इस शादी क चर्चे दूर दूर तक हुए थे। इस शादी में दुल्हन के कपड़ों से लेकर मंडप तक सारी चीजों की कीमत इतनी ज्यादा थी की कोई भी इन्हे जानकर चौंक जाए। जिस शादी की बात हम आज कर रहे है, वह भारत के बड़े बिजनेसमैन रवि पिल्लई की बेटी आरती पिल्लई की शादी थी।

आपको बता दे की आरती पिल्लई की शादी 26 नवंबर साल 2015 को केरल में हुई थी। इस शादी ने सोशल मीडिया पर भी जमकर तारीफ़ें लूटी थी। इस शादी में देश विदेश तक से मेहमान पधारे थे। यहां बड़े बड़े नेताओ से लेकर बॉलीवुड टोलीवुड तक के अभिनेता भी शामिल हुए थे। इस तरह इस शादी में आए मेहमानों की संख्या करीब 30 हजार थी। इस शादी में खाने से लेकर मंडप साज सजावट तक सब इतना अच्छा हुआ था की आज तक लोग इसकी तारीफ करते नहीं थकते हैं।

आपको बता दे की 55 करोड़ की इस शादी में मंडप पर 20 करोड़ रुपये खर्च किए थे। आरती की शादी का ये मंडप करीब 75 दिनों में बन कर तैयार हुआ था। सिर्फ मंडप ही नहीं इस शादी में दुल्हन के कपड़ों की चमक भी कम नहीं थी। अपनी शादी में आरती ने जो साड़ी पहनी थी वह मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई साड़ी थी। इसके अलावा आरती ने असली और बेशकीमती हीरो के गहने अपनी शादी में पहने थे। जिसे देखने के बाद हर कोई चौंक उठा था।