गजब! महिला ने दिया कुत्ते के बच्चे को जन्म- 65 साल की बुजुर्ग का अजीबो-गरीब दावा..

डेस्क : उत्तर प्रदेश के बदायूं से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने कुत्ते के बच्चे को जन्म दिया है। इस खबर ने सभी को हैरत में डाल दिया है। जिसने भी ये खबर सुनी है सभी हैरान रह गए हैं। डॉक्टरों के अनुसार यह एक पूरी तरह से अंधविश्वास है,

लेकिन गांव के इस परिवार का यह दावा है कि उनके घर की 65 वर्षीय महिला ने अपने गर्भ से कुत्ता के बच्चे को जन्म दिया है। महिला का यह दावा है कि कुत्ते के बच्चे के जन्म से पहले उसके सपने में भैरव बाबा आए थे, उन्होंने कहा था कि वे उनके गर्भ से कुत्ते के बच्चे के रूप में जन्म लेंगे।

मामला यूपी के बदायूं जिले के सहसवान तहसील क्षेत्र के जामुनी गांव का है। गांव निवासी लोंगश्री की उम्र 65 साल की है। उनके 3 बेटियां है। सभी की शादियां हो चुकी है। बुजुर्ग महिला के दावा के मुताबिक, 17 साल से उनके पेट में एक गांठ थी। जब वह सोती थी तो उनके सपने में भैरव बाबा दिखायी देते थे। भैरव बाबा कहते थे कि वह एक दिन कुत्ते के बच्चे के रूप में उनके गर्भ से जन्म लेंगे।

महिला और उसके पति का यह दावा है कि 7 नवबंर को महिला ने पिल्ला को जन्म दे दिया। इसके बाद महिला के घर लोगों की भीड़ जुटने लगी। उस महिला के पति मुंशीलाल ने बताया की उनकी 3 बेटियां है। वे सभी अपने अपने ससुराल में रहती है। जबकि वह और उनकी पत्नी एक साथ ही रहती है। हालांकि खबर पूरी तरह से एक अफवाह बताई जा रही है।