गजब! मंडप पर सात फेरे ले रही थी दुल्हन, दे दिया बच्चों को जन्म, फिर आगे जो हुआ..जानें- पूरा मामला

डेस्क : कभी-कभी सोशल मीडिया पर कुछ हैरान कर देने वाली खबरें सामने आती रहती है, कुछ इसी प्रकार का मामला आज आप लोगों को बताने वाला है, जिसे जानकर आप भी कहेंगे यह क्या हो गया। दरअसल, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां शादी कार्यक्रम के दौरान ही दुल्हन को प्रसव पीड़ा हुई, और तुरंत एक बच्चे को जन्म दे दिया, चलिए आपको डिटेल बताते है।

उड़ीसा की रहने वाली दुल्हन की मां सरिता मंडावी ने बताया कि आदिवासियों में चल रही पैठू प्रथा के चलते उनकी बेटी शिवबती मंडावी अगस्त माह में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अपनी पसंद के लड़के चंदन नेताम के यहां घर पैठू के लिए गई हुई थी, जहां पर वो लगभग 6 माह रही और गर्भवती हो गई।

पैठू प्रथा क्या है? आपको बता दे की आदिवासी समाज में एक अलग ही प्रथा है, जिसमें न तो मुहूर्त देखा जाता है, और न कुंडली का मिलान किया जाता है, बस लड़के-लड़कियां एक दूसरे को पसंद कर विवाह के लिए स्वतंत्र होते हैं, शादी योग्य लड़के-लड़की एक दूसरे को पसंद करते हैं तो लड़की, लड़के के घर में चली जाती है, जिसे उस संस्कृति में  पैठू प्रथा के नाम से जाना जाता है, यह प्रथा आज भी ग्रामीण क्षेत्र में चल रही है।

अब मुद्दे की बात पर आते हैं, 30 जनवरी 2022 को हल्दी रस्म का कार्यक्रम चल रहा था, 31 जनवरी को आशीर्वाद समारोह और खाने खाने का प्रोग्राम था,  लेकिन इसी बीच हल्दी रश्म के दौरान ही दुल्हन के पेट में अचानक से दर्द होने लगा। फिर जल्दबाजी में ही उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां अहले सुबह उसने एक बेटे को जन्म दिया, पूरे परिवार में जश्न का माहौल  उत्पन्न हो गया।