M.S Dhoni Video : माही ने सादगी से जीता दिल – युवा क्रिकेटर को अपनी Bike पर लिफ्ट दी…..

M.S Dhoni Viral Video : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) क्रिकेट इतिहास में ऐसे नाम हैं, जिन्हें हर कोई पसंद करता है। धोनी अपने बल्लेबाजी से लोगों के दोनों दिमाग पर राज करते हैं। माही की सादगी भी उनकी एक पहचान है।

धोनी को उनकी सादगी की वजह से भी युवा खूब पसंद करते हैं। इसका प्रमाण सोशल मीडिया पर आए दिन देखने को मिल जाता है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने लगा है। इस वीडियो को देखने वाला हर कोई हैरान है। धोनी ने एक युवा क्रिकेटर को अपने बाइक पर लिफ्ट दी। इस युवा क्रिकेटर ने इस सुखद अनुभव को मोबाइल में कैद कर लिया, जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

धोनी अब केवल आईपीएल खेलते हैं। वे अपना कीमती समय रांची में बिता रहे हैं। यहां स्टेडियम में प्रैक्टिस भी करने जाते हैं। इस दौरान उनसे युवा क्रिकेटर मिलने को आते हैं और ग्राउंड में खेल रहे क्रिकेटर उनसे सीखने की कोशिश करते हैं।

इसी बीच धोनी ने एक युवा क्रिकेटर को प्रेक्टिस खत्म होने के बाद अपनी बाइक पर लिफ्ट दी। किसी भी बड़े शख्सियत के लिए यह आसान नहीं होता है। लेकिन धोनी की सादगी ने इस चीज को भी आसान कर दिया है। धोनी वीडियो में बाइक चलाते हुए दिख रहे हैं और युवा क्रिकेटर वीडियो बना रहा है।

हालांकि इससे पहले भी धोनी की दरियादिली कई बार देखने को मिली है। धोनी आईपीएल खेलने के दौरान कई युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। इससे उन्हें युवा खिलाड़ी काफी मानते हैं। धोनी की यह इच्छा रहती है कि आने वाले समय में अच्छे खिलाड़ी देश के लिए खेलें।

इसलिए वह युवाओं को आगे बढ़ाने से पीछे नहीं हटते हैं। देश में उनकी फैन फॉलोइंग काफी अधिक है। यहां तक की विदेश में भी उन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। बीते दिनों डोनाल्ड ट्रंप के साथ धोनी की एक वीडियो गोल्फ खेलते हुए देखी गई थी।