बुथ कमेटी को सशक्त बनाने एवं नगर परिषद चुनाव में कार्यकर्ताओं की सशक्त भागीदारी को लेकर बैठक

तेघड़ा (बेगूसराय) प्रखंड कांग्रेस कमेटी तेघरा द्वारा कांग्रेस भवन के सभागार में प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में काँग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें बिगत कार्यक्रम भारत जोड़ो गौरव यात्रा की समीक्षा की गई। साथ ही वुथ कमिटी को सशक्त बनाने। तथा नगर निकाय चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर सशक्त उम्मीदवार देने के साथ ही। सांगठनिक मजबूती पर विचार-विमर्श उपरांत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हर समय समाज में अमन चैन कायम करने एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण बनाने की पक्षधर रही है। जिसको लेकर पूर्व के दिन भारत जोड़ो गौरव यात्रा निकाल कर लोगों के बीच बेहतर संदेश देने का काम किया है।

वरिष्ठ कांग्रेसी राजीव रंजन सिंह एवं सुबोध प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव में पार्टी तेघरा एवं बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ा कर बेहतर प्रदर्शन करेगी इसके लिए 1 सप्ताह के अंदर बूथ कमेटी का गठन एवं सांगठनिक मजबूती के साथ पार्टी अपनी नई इतिहास कायम करेगी ।

बैठक में सुरेन्द्र सिंह, एहसान रिज़वी ,रणधीर मिश्रा, विग्नेश सिंह, रामबाबू साह, चरितर सिंह , बमबम कुमार, राजाबाबू , राजेश कुमार श्रवण, सरोज कुमार पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए