तेघड़ा से महागठबन्धन के उमीदवार रामरतन सिंह ने शुरू किया संपर्क अभियान

तेघडा/बेगूसराय : बिहार विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण का नामांकन शुक्रवार को खत्म हुआ और इसी के साथ शुरू हो गई ,क्षेत्रों में घूम- घूम कर मतदाताओं को रिझाने की कवायद। इसी क्रम में आज तेघड़ा विधानसभा के महागठबंधन के उम्मीदवार राम रतन सिंह को अपार बहुमत से विजय श्री दिलवाने के लिए उनके कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में घूम- घूम कर जन संपर्क अभियान तेज किया, साथ ही लोगों को महागठबंधन के पक्ष में वोट देने के लिए प्रेरित किया ।

वही घटक दल के शीर्ष पदाधिकारियों ने,बरौनी 2 में महागठबंधन से राष्ट्रीय जनता दल की ओर से,आहूत पंचायत स्तरीय बैठक बुलाई गई, जिसकी अध्यक्षता राजद पंचायत अध्यक्ष, श्री सुरेंद्र यादव जी ने किया,बैठक राजद प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य, श्री कुशो यादव के आवास पर आयोजित किया गया, बैठक में महागठबंधन के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रीय किया गया,महागठबंधन से श्री राम रतन सिंह को जिताने का दृढ़ संकल्प लिया गया है।

बैठक में राजद नेता एवं प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य श्री कुशो यादव,प्रखंड राजद अध्यक्ष, सियाराम यादव, प्रखंड राजद किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष , सुशील कुमार,प्रखंड युवा कार्यकारिणी सदस्य राम अनुज यादव, पंचायत राजद प्रधान महासचिव दीपक कुमार, राजद पंचायत प्रवक्ता, धर्मेंद्र यादव,पंचायत कार्यकारिणी अध्यक्ष, चंदन दास,पंचायत सचिव सुधीर यादव,पंचायत महासचिव श्याम यादव, पंचायत कार्यकारिणी सदस्य,नारायण यादव, पंचायत उपाध्यक्ष, अर्जुन महतो, पंचायत कार्यकारिणी सदस्य संजय यादव,पंचायत कार्यकारिणी सदस्य , भोषी यादव, वरिष्ठ राजद कार्यकर्ता, जयप्रकाश यादव, पंचायत कार्यकारिणी सदस्य महेश झा,दिलीप महतो, आदि ने अपने-अपने विचार रखे।