अलग अलग मामलों के तीन अभियुक्त गिरफ्तार

भगवानपुर (बेगूसराय) थाना क्षेत्र के मखवा गांव से दो अलग अलग कांडों के महिला सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर थाना के ए एस आई सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में अन्य महिला व पुरुष बल ने थाना क्षेत्र के मखवा गांव में छापामारी कर भगवानपुर थाना कांड संख्या 163/22 के फरार अभियुक्त सह उक्त गांव निवासी बिजली पासवान के पुत्र अजय पासवान एवं बिजली पासवान की पत्नी बबिता देवी को गिरफ्तार किया।

वहीं एक अन्य मामले में थाना कांड संख्या 71/22 के फरार अभियुक्त उक्त गांव निवासी नुनुलाल महतो के पुत्र राम लगन महतो को भी गिरफ्तार किया है। उपरोक्त सभी अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया है।