शंभू प्रसाद सिंह बने रसलपुर पंचायत के शाखा मंत्री

भगवानपुर (बेगूसराय) विजय भारती : प्रखंड क्षेत्र के रसलपुर पंचायत के दहिया गांव में रविवार को भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी का 16वां शाखा सम्मेलन डॉ.रामचंद्र चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। उक्त अवसर पर झंडोत्तोलन कॉमरेड टूना राय ने किया।

सम्मेलन में सर्वसम्मति से शम्भू प्रसाद सिंह को शाखा मंत्री व संजय चौधरी को सहायक शाखा मंत्री चुना गया। साथ ही शाखा कमिटी में शम्भू प्रसाद सिंह,संजय चौधरी,विनोद चौधरी, रामचंद्र चौधरी,गुंजन कुमार,रामानंद चौधरी,संजीव कुमार को सर्वसम्मति से शामिल किया गया। मौके पर अंचल सचिव राम चन्द्र पासवान,अशोक राय, राकेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।