मनोज सहनी अध्यक्ष तो बनारसी सहनी ने सचिव पद पर जमाया कब्जा

भगवानपुर (बेगूसराय)/विजय भारती: प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय प्रखंड कालोनी में मंगलवार को मत्स्य जीवी सहयोग समिति की हुई शांतिपूर्ण चुनाव के उपरांत उसी दिन देर रात तक परिणाम भी घोषित कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 1837 मतदाताओं में 831 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव के उपरांत उसी दिन देर रात परिणाम भी घोषित कर दिए गए।

उक्त जानकारी देते हुए प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि उक्त चुनाव में मनोज सहनी ने अध्यक्ष पद पर बाजी मारी उन्हे कुल 413 मत प्राप्त हुए वहीं प्रतिद्वंद्वी राजेश सहनी को 362 मत मिले इसतरह मनोज सहनी ने भारी मतों के अंतर से राजेश सहनी को हराया वहीं मंत्री सह सचिव सह कोषाध्यक्ष के पद पर पूर्व मुखिया बनारसी सहनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राधादेवी को 167 मतो के भारी अंतर से हराया। बनारसी सहनी को कुल 429 मत मिले वहीं राधा देवी को 262 मत ही प्राप्त हो सके । वहीं अन्य उम्मीदवार रामाशीष सहनी को 44 तथा रामनन्दन सहनी को मात्र 41 मत ही प्राप्त हो सके।