भगवानपुर : कोर्ट वारंटी महिला सहित दो गिरफ्तार

भगवानपुर (बेगूसराय) कोर्ट वारंटी महिला सहित एक अन्य अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवनियुक्त भगवानपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में अन्य पुलिस बल थाना कांड संख्या 83/22 के अभियुक्त सह तेघड़ा थाना क्षेत्र के बनहारा गांव निवासी भासो महतो के पुत्र बैजू महतो को गिरफ्तार किया है,

वहीं तेयाय ओपी प्रभारी चन्द्रकांत कुमार के नेतृत्व में अन्य पुलिस बल ओपी क्षेत्र के चकांय निवासी रामउदय यादव की पत्नी सह कोर्ट वारंटी अरहूल देवी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के उपरांत दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।