बछवाड़ा : मुहर्रम पर्व को ले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने निकाला ताजिया जुलूस, अखाड़ा लगा कर दिखाया करतब

बछवाड़ा / सुनील कुमार सुशांत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में मंगलवार को मुहर्रम पर्व के अवसर पर ताजिया का जुलुस शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। ताजिया के दौरान प्रशासन भी चौकस दिखी एवं कहीं किसी भी प्रकार के अनहोनी को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किए गए थे।

वहीं ताजिया अखाडा के कार्यकर्ता भी सुरक्षा के प्रति चौकस दिखे। प्रखंड क्षेत्र के कादराबाद, अरवा, भीखमचक, रसीदपुर, चिरंजीवीपुर फतेहा रुदौली बेगमसराय आदि गांवों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ताजिया जुलुस में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। ताजिया जुलुस के दौरान नवयुवकों ने जगह-जगह अखाड़ा लगा लगा कर अपना करतब भी दिखाया और जुलुस को देख रहे लोगों का मनोरंजन भी किया।

करतब कर रहे युवकों का उत्साहवर्धन के लिए लोग तालियां भी बजाते रहे। रानी दो पंचायत के बेगमसराय गांव का ताजिया बेगमसराय मस्जिद टोल और बेगमसराय चौक से निकाल कर मोहनियां चौक तक गया फिर वहां से वापस होकर एनएच-28 के रानी गांव के रास्ते बछवाड़ा लोहिया मैदान पहुंचा। जहां कई अखाडा से भी ताजिया का जुलुस पहुंचा। फिर दोनों ताजिये के मिलन होने पर दोनों पक्षों के नवयुवकों ने जम कर अपना करतब दिखाया। करतब कर रहे नवयुवकों को देख कर दर्शक खूब मनोरंजन किया। मुहर्रम को लेकर बच्चो और महिलाओ में काफी उत्साह देखा गया। जुलुस में महिला और बच्चे काफी संख्या में शामिल हुए।