बड़ी खबर : बछवाड़ा में घरेलू गैस सिलिंडर फटा, एक युवक गम्भीर रूप से जख्मी अवस्था मे बेगूसराय रेफर

बछवाड़ा : इस वक्त की सबसे बड़ी खबर बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां एक घर मे घरेलू गैस सिलिंडर बिस्फोट कर गया। एलपीजी गैस सिलिंडर के इस विस्फोट में एक पांच वर्षीय किशोर गम्भीर रूप से घायल हो गया है। आनन फानन में उसे निजी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद गम्भीर स्थिति में बेगूसराय रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रविवार शाम को बछवाड़ा थाना क्षेत्र के मरांची गांव की है। गैस सिलेंडर के विस्फोटक होने से 5 वर्षीय घायल किशोर की पहचान मरांची निवासी सुमंत ईश्वर के 5 वर्षीय पुत्र विष्णु कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि घर के अंदर एलपीजी सिलेंडर रखा था । रविवार शाम को सिलेंडर में जोरदार विस्फोट होने से किशोर गंभीर रूप से झुलस गया ।