बेगूसराय में 2015 विधानसभा चुनाव में महागठबंधन ने 7.0 से किया था क्लीन स्वीप, 2020 में बदल चुके हैं समीकरण

डेस्क : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बेगूसराय जिले के सातों विधानसभा में चुनावी विसातें बिछाये जाने लगे हैं। हर नेता अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में इस साल विधायकी हासिल करने को तैयारी शुरू कर दिए हैं। बेगूसराय में कुल सात विधानसभा क्षेत्र हैं। जिसमें से बखरी विधानसभा सुरक्षित सीट से राजद के उपेंद्र पासवान , साहेबपुर कमाल विधानसभा से राजद नेता व पूर्व मंत्री श्रीनारायण यादव एवं तेघड़ा से वीरेंद्र कुमार सिटिंग विधायक हैं।

अब बचे कुल चार विधानसभा क्षेत्र जिसमें से बेगूसराय सदर से बिहार महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमिता भूषण और बछवाड़ा विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व मंत्री रामदेव राय विधायक हैं। 2015 विस चुनाव में महागठबंधन के साझीदार रहे जदयू को दो सीट मटिहानी से नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह व चेरिया बरियारपुर से पूर्व मंत्री मंजू वर्मा को जीत मिली थी। 2015 चुनाव में बेगूसराय के सात विधानसभा सीट पर भाजपा , लोजपा , हम , रालोसपा गठबंधन को कुछ भी हाथ नहीं लगा था। राजद जदयू कोंग्रेस महागठंबधन ने बेगूसराय में 7 – 0 क्लीन स्वीप कर लिया था। अब समीकरण उलट हैं दो सीट एनडीए खेमे के पास तो पांच सीट महागठबंधन के पाले में है।

अब जदयू भाजपा एक साथ हो चुके हैं। इसीलिए बेगूसराय जिले में एनडीए खेमे में दो विधायक आ गए हैं। वहीं 2019 लोकसभा चुनाव में एनडीए को बेगूसराय के सभी विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा वोट मिले थे । अब 2020 में बेगूसराय के सातों विधानसभा सीट पर क्या गुल खिलेगा ये तो आने बाले वक्त में ही पता चलेगा।