करंट लगने से 47 वर्षीय महिला की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बछवाड़ा ( बेगूसराय ) थाना क्षेत्र के रानी एक पंचायत के झमटिया ढाला स्थित गुप्ता बांध पर बुधवार की देर शाम करंट के चपेट में आने से 47 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। मृतक की पहचान रानी एक पंचायत के स्व मुनिलाल यादव की पत्नी मीना देवी के रूप में की गयी है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त महिला शौच के लिए गयी थी घर लौटने के दौरान गुप्ता बांध पर विधुत प्रवाहित तार गिरी हुई थी उक्त महिला विधुत प्रवाहित तार के चपेट आ गयी।

जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद परिजनो में मातम छा गया। वही परिजनो का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। वही घटना की जानकारी के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधी घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनो को ढ़ाढ़स बंधाने में लगे हुए थे।

सूचना मिलते ही गुरूवार की सुबह स्थानीय बछवाङा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने विधुत विभाग के अधिकारियों पर विधुत संचालन में लापरवाही का आरोप लगाया।ग्रामीणों का कहना था कि पुरे प्रखंड में विधुत की तार और पोल पुराना होकर जर्जर हो चूका है।कही न कही हल्की बारिस या हवा चलने पर गिर जाता है। जिस कारण लोगो को हमेशा खतरा बना रहता है।