DD Free Dish : रिचार्ज करने की झंझट खत्म! अब Free में देखें 100 से भी ज्यादा चैनल्स, जानिए डिटेल में..

न्यूज़ डेस्क : टीवी ने भारतीय घरों में एक महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है। ऐसे में टीवी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का लुत्फ उठाने के लिए काफी खर्च करना पड़ता है। वहीं डीडी फ्री डिश सर्विस (DD Free Dish) आपको फ्री में सौ से अधिक चैनल्स प्रोवाइड करता है। इन चैनलों में आप सेरिअल्स, सिनेमा, न्यूज़ सहित सभी प्रोग्राम देख सकेंगे।

फ्री मिलेंगे 100 से अधिक चैनल : बता दें कि डीडी फ्री सेवा का प्रबंधन लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती द्वारा किया जाता है। मालूम हो कि 33 चैनलों के साथ शुरुआत होने के अब इसमें 100 चैनल शामिल है। इन सौ चैनल में कई कैटेगरी है। इन 7 महत्वपूर्ण कैटेगरी में नेशनल, रीजनल, स्टेट, एंटरटेनमेंट, हिंदी म्यूजिक, न्यूज सभी शामिल किया गया है। इस सर्विस में आपको कई तरह के चैनल मिलेंगे।

DD Free Dish के लिए करें यह काम : DD Free Dish के तहत सौ से अधिक चैनल्स के फायदे लेने लिए देश व सेट-टॉप बॉक्स से जुड़े ऐक्सेसरीज खरीदने होंगे। इस खरीदने के बाद आप सभी चैनलों का आनंद ले पाएंगे। बता दें कि आप इस सेवा को ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी तरह से खरीद सकते हैं और इस सेवा का प्रबंधन प्रसार भारती द्वारा किया जाता है।