इन 5 गलतियों के कारण आपका Refrigerator हो सकता है ब्लास्ट, भूलकर भी न करें गलती….

Refrigerator Blast Protection:  आज के समय में लगभग हर किसी के यहां पर रेफ्रिजरेटर रहता है। दरअसल सर्दी, गर्मी या बरसात किसी भी मौसम में खाने को लंबे समय तक के लिए फ्रेश रखने के लिए फ्रिज में रखा जाता है। इससे खाने की बर्बादी नहीं होती है।

साथ ही आप खाने के अलावा हरी सब्जियां इत्यादि भी अपने फ्रिज में रख सकते हैं। रेफ्रिजरेटर घर के कार्यों में काफी ज्यादा उपयोगी साबित होता है। परंतु कई लोगों की लापरवाही कारण इसमें ब्लास्ट भी हो सकता है। आज हम आपको ऐसे ही पांच गलतियों के बारे में बताएंगे जो कि रेफ्रिजरेटर मे ब्लास्ट की वजह बन सकते हैं। इसलिए आपको इन गलतियों से बच कर रहना चाहिए।

  1. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कभी भी रेफ्रिजरेटर को ऐसी जगह पर नहीं रखना चाहिए जहां पर बिजली फ्लकचुएट करती है। ऐसे में रेफ्रिजरेटर के कंप्रेशर पर दबाव बढ़ सकता है और इससे रेफ्रिजरेटर ब्लास्ट भी हो सकता है
  2. कई बार हम रेफ्रिजरेटर में बर्फ जमने देते हैं और लगातार यह बर्फ जनती हुई चली जाती है। ऐसे में आपको कुछ कुछ घंटों के समय अंतराल में रेफ्रिजरेटर को खोलते रहना चाहिए। इससे बर्फ जमने की प्रक्रिया धीमी हो जाएगी और उसका तापमान भी मेंटेन कर देना चाहिए।
  3. यदि रेफ्रिजरेटर में कंप्रेसर वाले हिस्से में किसी प्रकार की खराबी आती है तो आपको इसे सर्विस सेंटर पर ले जाकर सही करवा लेना चाहिए। क्योंकि लोकल पार्ट्स का उपयोग करने से इसके कंप्रेसर में ब्लास्ट हो सकता है।
  4. साथ ही यदि आप रेफ्रिजरेटर का ज्यादा उपयोग नहीं करते हैं परंतु फिर भी रेफ्रिजरेटर लगातार चल रहा है तो आपको इसे खोलने से पहले इसे पावर ऑफ कर देना चाहिए। क्योंकि इससे रेफ्रिजरेटर में ब्लास्ट का खतरा काफी ज्यादा कम हो जाता है।
  5. इसके अतिरिक्त कभी भी आपको रेफ्रिजरेटर का तापमान सबसे न्यूनतम स्तर पर नहीं लाना चाहिए। क्योंकि इसके कारण रेफ्रिजरेटर के कंप्रेसर को ज्यादा दबाव डालने की आवश्यकता पड़ती है। जिससे कि यह गर्म हो जाता है और कंप्रेशन के ब्लास्ट होने की संभावना ज्यादा हो जाती है।