अब Play Store पर भी आ गया BGMI, डाउनलोड करने के लिए लगाना होगा एक ‘ये काम’…..

How to download BGMI? Battlegrounds Mobile Indiaयानी BGMI अब गेम Google Play store डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो गया है। यूजर्स अपने स्मार्टफोन में इसे डाउनलोड करके अब खेल सकते हैं। हालांकि, यह गेम आपको डायरेक्ट google Play store पर जाने से नहीं मिलेगा। इसके लिए एक ट्रिक भी अपनानी पड़ेगी। वहीं, App स्टोर पर यह गेम अभी नहीं आया है, यानी Iphone यूजर्स को अभी BGMI के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

Google Play store से बैटलग्राउंट्स मोबाइल इंडिया को डाउनलोड करने के लिए https://www.battlegroundsmobileindia.com/ पर जाना होगा।Website ओपन करने के बाद आपको Play स्टोर के आइकन पर ‘Get It On Google Play Store’ लिखा हुआ मिलेगा। इस पर भी क्लिक करें। अब आप डायरेक्ट Play स्टोर पर होंगे, जहां आपको BGMI इंस्टॉल करने का ऑप्शन भी मिलेगा। अब आप इस game को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करके खेल सकते हैं।

आपको बता दें कि खबर लिखे जाने तक डायरेक्ट google Play Store पर BGMI सर्च करने से यह गेम नहीं दिख रहा था। हमने BGMI और Battlegrounds Mobile India, दोनों लिखकर सर्च भी किया, लेकिन हमें यह game नहीं मिला। वहीं, BGMI की website पर जाकर वहां दिए गए प्ले स्टोर लिंक से हमें BGMI मिल गया। BGMI Unban होने की घोषणा के बाद से ही उम्मीद यह जताई जा रही थी कि जल्द यह Game google Play store और Apple ऐप स्टोर पर उपलब्ध होगा।

लेटेस्ट रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि 25 मई को यह गेम दोनों स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। वहीं, आज, यानी 25 मई को BGMI की वेबसाइट में भी कुछ दिक्कत आ रही है। हमने इस website को मोबाइल और लैपटॉप पर कई बार ओपन किया। इस दौरान कभी website लोड होने में दिक्कत आई, तो कभी website ओपन ही नहीं हुई।