चलते-चलते न करें Mobile का इस्तेमाल…वरना हो सकता है आपको कैंसर! जानें- नुकसान….

Mobile Radiation : मोबाइल (Mobile Phone) फोन के खतरनाक रेडिएशन के बारे में तो हम सब ही जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं चलते-चलते मोबाइल फोन चलाने के खतरे और भी ज्यादा हैं, तो आईए जानते हैं क्या है इसके खतरे। 

आपने देखा होगा लोग बस, ट्रेन, पार्क में टहलते हुए और मोबाइल (Mobile Phone) चलाते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आपको पता है इससे कितने खतरनाक परिणाम होते हैं, इससे आपको कैंसर जैसी बीमारी भी हो सकती है। 

क्या कहती हैं रिपोर्ट्स 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यदि आप फोन पर बात करते समय आपको टहलने की आदत है, तो आपकी ये आदत आपको मुश्किल में डाल सकती है, यदि आप बात करते-करते स्थिर नहीं रहते हैं तो आपको कैंसर की संभावना  70% होती है। 

क्यों खतरा बढ़ता है?

जानकारों की माने तो जब आप घूमते-घूमते फोन पर बात करते हैं, तब फोन लगातार सिग्नल ढूँढता है और खो भी देता है। जिससे हमारे फोन (Mobile Phone) में हाई लेवल रेडिएशन निकलता है, जो हमारे शरीर पर खराब असर डालता है। 

मोबाइल (Mobile Phone) का रेडिएशन हमारे लिए खतरनाक होता है इसीलिए डॉक्टर मोबाइल से दूर रहने की सलाह देते हैं। क्या होते हैं इसके नुकसान जानिए। 

  • रेडिएशन से हमारे शरीर को बहुत नुकसान पहुंचता है, यह हमारे DNA में म्यूटेन पैदा करती है। 
  • मोबाइल के रेडिएशन हमारे मेटाबोलिज़म में भी समस्या ला सकता है। 
  • मोबाइल के रेडिएशन हमारे हार्मोन को भी प्रभावित करता है, जिससे हमारे शरीर में स्ट्रेस बढ़ता है और नींद नहीं आने का खतरा भी बढ़ जाता है। 
  • इसके साथ ही मोबाइल रेडिएशन बालों की समस्या, स्किन, हेयर, प्रेग्नेंसी में होने वाली कई सारी समस्याओं को पैदा करता है। 

इसीलिए हमें चलते-चलते मोबाईल फोन पर बात नहीं करना चाहिए और यदि बात करनी भी है, तो हैंडस फ्री डिवाइस, हैडफोन, स्पीकर  या ब्लूटूथ का उपयोग करना चाहिए, जिससे रेडिएशन का खतरा कम होता है।