नॉर्मल और Smart LED बल्ब में क्या है अंतर? किसके इस्तेमाल से बचेगी बिजली, जानिए –

न्यूज डेस्क : देश में आज हर जगह बिजली की उपलब्धता है लोग अपने घरों में एलईडी बल्ब का इस्तेमाल करते हैं ताकि उन्हें अच्छी रोशनी मिल सके। मार्केट में नॉरमल एलइडी बल्ब (Normal Led Bulb) के बाद अब स्मार्ट एलइडी बल्ब (Smart Led Bulb) भी उपलब्ध है दोनों की अपनी विशेषताएं हैं लेकिन लोग इन दोनों के बीच का अंतर नहीं समझ पाए यह वजह है कि लोग स्मार्ट बल्ब की विशेषताओं का फायदा नहीं उठा पाते हैं। आज हम आपको स्मार्ट एलइडी बल्ब और नॉरमल एलइडी बल्ब के बीच के अंतर को स्पष्ट करेंगे, तो आइए जानते हैं।

नॉर्मल एलईडी बल्ब

अगर हम नॉर्मल एलईडी बल्ब की बात करें तो इसमें केवल सफेद रोशनी होती है। यह बिजली बिल की खपत को कम करने में मददगार साबित होता है। इतना ही नहीं, आपको पढ़ने या जरूरी काम करने में भी किसी तरह की दिक्कत नहीं आती है। सामान्य LED बल्ब की कीमत 50 रुपये से शुरू होकर 200 रुपये तक जाती है। हालांकि, इनकी कीमत भी साइज के हिसाब से तय होती है।

लेकिन इन्हें खरीदना काफी किफायती है। आपको बता दें कि साधारण एलईडी बल्ब आकार में छोटे होते हैं, लेकिन बहुत तेज रोशनी देते हैं और आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। इनका प्रयोग पढ़ाई-लिखाई के लिए किया जाता है।

स्मार्ट एलईडी बल्ब

स्मार्ट LED बल्ब सामान्य LED बल्ब की तुलना में आकार में थोड़े बड़े होते हैं। अगर कीमत की बात करें तो आम एलईडी बल्ब की तुलना में इनकी कीमत थोड़ी ज्यादा है। स्मार्ट एलईडी बल्ब आपको कई साइज में मिलते हैं और आप इन्हें अपने पसंदीदा आकार में चुन सकते हैं।

स्मार्ट एलईडी बल्ब की रोशनी सामान्य एलईडी बल्ब की तुलना में कम होती है। हालांकि स्मार्ट LED बल्ब की रोशनी और रंग बदला जा सकता है। इनकी शुरुआती कीमत 300 रुपये से शुरू होकर 1000 रुपये तक जाती है। इनका उपयोग पार्टी या परिवेश प्रकाश व्यवस्था के लिए किया जाता है।