April Fool Day पर सचिन का मजेदार अंदाज
Sachin Tendulkar Prank Video: क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. लीजेंड्री क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे अपने दोस्त के साथ प्रैंक करते दिखाई दे रहे हैं. सचिन ने यह वीडियो 1 अप्रैल (बुधवार) को जारी किया. दरअसल, आज के इस दिन पर अक्सर लोग एक दूसरे को अप्रैल फूल बनाते हैं.
वीडियो देख आप भी हंस पड़ेंगे
सचिन ने एक्स पर ये वीडियो शेयर किया है, इसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने एक दोस्त के साथ प्रैंक करने के लिए एक ऐसे शख्स का सहारा लिया, जो उनके हूबहू उनके जैसे ही दिखता है. वीडियो को कैप्शन देते हुए सचिन ने लिखा, “अगर आपने उनके साथ कोई प्रैंक नहीं किया तो क्या वे सच में आपके दोस्त हैं भी?”
यहां देखिए प्रैंक का पूरा वीडियो
वीडियो में सचिन अपने जैसे दिखने वाले शख्स को कुर्सी पर बैठकर थम्प अप करते हैं. इसके बाद सचिन के दोस्त कमरे में एंट्री करते हैं और वो कुर्सी पर बैठे शख्स को असली तेंदुलकर समझकर पीछे से हग करने की कोशिश करते हैं.
हालांकि जैसे ही सचिन के दोस्त कुर्सी पर बैठे शख्स को हाथ लगाते हैं, वह शख्स गुस्सा हो जाता है. इस दौरान वीडियो भी रिकॉर्ड हो रहा होता है. फिर सचिन तेंदुलकर पीछे से हंसते हुए अंदर आते हैं, इस तरह उनके दोस्त को पता चलता है कि यह एक प्रैंक था.
सचिन तेंदुलकर का इंटरनेशनल करियर
वहीं बात करें दिग्गज सचिन तेंदुलकर के अंतर्राष्ट्रीय करियर की, तो उन्होंने 200 टेस्ट, 463 वनडे और 1 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. वे सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले बल्लेबाज हैं. टेस्ट की 329 पारियों में उन्होंने 53.78 की औसत से 15 हजार 921 रन बनाए, जिसमें 51 शतक और 68 अर्धशतक शामिल रहे. टेस्ट में उनका सर्वाधिक 248* रन का रहा है.
वनडे की 452 पारियों में सचिन के बैट से 44.83 की औसत से 18 हजार 426 रन आएं हैं, जिसमें 49 शतक और 96 अर्धशतक शामिल है. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 200* रन का है. वहीं उन्होंने सिर्फ एक टी20 मैच खेला है, जिसमें उन्होंने 10 रन बनाए हैं.


