चंद्रयान-3 की सफलता पर खुश होकर पाकिस्तानी ने बांटी मिठाईयां, देखें- Viral Video..

Pakistan Celebrate Chandrayaan 3: पाकिस्तान में एक शक्स ने भारत के Chandrayaan 3 की सफलता पर मिठाईयां बांटी और कहा जब पाकिस्तान मिसाइल बना सकता है, तो Chandrayaan 3 जैसा कुछ क्यों क्यों नहीं करता।

भारत ने 23 अगस्त को chandrayaan 3 की सफल लैंडिंग चांद के दक्षिणी ध्रुव की और चांद पर अपना तिरंगा लहराया। इसके बाद पड़ोसी देशों से लेकर सात समंदर पार तक सब इस सफलता की बधाई भारत को दे रहे हैं। वहीं एक पाकिस्तानी आबिद अली ने खुशी में सबको मिठाई बांटी।

क्या बोले आबिद Chandrayaan 3 की सफलता पर?

आबिद अली का ये वीडियो पाकिस्तानी युट्यूबर शोएब चौधरी ने अपने चैनल ‘दी रीयल एंटरटेनमेट’ पर डाला, इस वीडियो में आबिद अली कह ने कहा “मैं वैसे व्यस्त रहता हूं लेकिन आज के दिन को सेलिब्रेट करना चाहता हूं, हमारा पड़ोसी मुल्क आज चांद पर पहुंच गया ये बेहद खुशी की बात है।”

Chandrayaan 3 के बताए फायदे

पाकिस्तानी आबिद अली ने जब एक पाकिस्तानी को मिठाई खिलाई, तो उसने खाने से मना कर दिया और कहा कि  भारत की सफलता से हमें क्या फायदा है। तब आबिद ने कहा कि टेक्नोलॉजी के बहुत फायदे हैं अगर हम मिसाइल बना सकते हैं तो हम चंद्रयान जैसा कुछ क्यों नहीं कर सकते।